रणबीर कपूर ने दुनिया की परवाह किए बिना आलिया भट्ट के लिए जताया अपना प्यार, तस्वीरों में दिखी खूबसूरत बॉन्डिंग

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। जहां दोनों एक दूसरे को गले लगाते हुए नजर आएं हैं। इस दोनों काफी प्यार लग रहे थे।

आलिया भट्ट के साथ रणबीर कपूर

बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और प्यारी जोड़ी में एक आती है एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट। इस बात का सबूत हाल ही में सामने आईं उनकी तस्वीरों में साफ दिखा।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। जहां दोनों एक दूसरे को गले लगाते हुए नजर आएं हैं। इस दोनों काफी प्यार लग रहे थे।

दोनों स्टार्स कुंभ मेले में पार्ट लेने के लिए मुंबई एयरपोर्ट से रवाना हो रहे थे, जहाँ फिल्म ब्रह्मास्त्र की टीम अपने फिल्म का पहला लुक जारी करने वाली है।

इस दौरान आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ फिल्म ब्रह्मास्त्र के डायरेक्टर अयान मुखर्जी भी मौजूद थे। तीनों की तस्वीर एक साथ काफी अच्छी आईं।

ब्रह्मास्त्र के सेट पर प्यार करने वाले इस कपल को पहली बार सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी में एक साथ देखा गया था जिसके बाद से वो कई बार एक साथ स्पॉट किए जा चुके हैं।

आलिया भट्ट अनारकली सूट में काफी ग्रेसफुल लग रही थीं। इसके साथ उन्होंने बेहद ही प्यारे झुमके और गोल्डन हील्स कैरी की हुई थी।

रणबीर कपूर ने बेज पैंट और व्हाइट नेहरू जैकेट के साथ एक व्हाइट और ब्लू कलर का एक धारीदार कुर्ता पहना हुआ था। हमेशा की तरह वो काफी हैंडसम नजर आ रहे थे।

आलिया ने एक इंटरव्यू में बताया था कि पहली बार वो रणबीर कपूर से कैसे मिली। उन्होंने कहा कि वह पहली बार रणबीर से तब मिली थी जब वह 11 साल की थी और उन्होंने ब्लैक के लिए ऑडिशन दिया था।

इसके साथ ही हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक आलिया भट्ट कपूर परिवार के व्हाट्सएप ग्रुप का भी हिस्सा है। इससे यह साफ पता चलता है कि दोनों के बीच कुछ न कुछ पक रहा है।

आलिया भट्ट रणबीर कपूर का हर मुश्किल वक्त में साथ देती हुई नजर आईं हैं। ऋषि कपूर जब इलाज के लिए न्यूयॉर्क में थे तब आलिया भट्ट भी उनसे मिलने पहुंची थी।

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।