फिल्म गल्ली बॉय के प्रमोशन के लिए ‘सुपर डांसर’ के बीच पहुंचे रणवीर सिंह-आलिया भट्ट, देखिए ये तस्वीरें

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म 'गल्ली बॉय' 14 फरवरी को रिलीज हो रही है। फिल्म के प्रमोशन के लिए रणवीर और आलिया 'सुपर डांसर चैप्टर 3' शो में पहुंचे थे।

बॉलीवुड के 'सिंबा' रणवीर सिंह और 'राजी' गर्ल आलिया भट्ट की फिल्म 'गल्ली बॉय' 14 फरवरी को रिलीज हो रही है। रणवीर और आलिया फिल्म के प्रमोशन के लिए रियलिटी शो 'सुपर डांसर चैप्टर 3' पहुंचे थे।

रणवीर सिंह अपने 'हटके' ड्रेसिंग स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। शो में एक बार फिर रणवीर का वही अंदाज देखने को मिला।

रणवीर सिंह मल्टीकलर कपड़ों के साथ ब्लैक हैट और चश्मा पहनकर आए थे। वहीं पिंक कलर के गाउन में आलिया बहुत खूबसूरत लग रही थीं।

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट को सामने देख शो के कंटेस्टेंट्स ही नहीं बल्कि वहां मौजूद ऑडियंस भी जोश से भर गई।

रणवीर सिंह यहां भी अपने मस्तमौला अंदाज में नजर आए और शो के कंटेस्टेंट ही नहीं बल्कि शो की जज शिल्पा शेट्टी के साथ भी मस्ती मजाक करते दिखे।

रणवीर सिंह ने 'गल्ली बॉय' फिल्म का प्रमोशन अपने अंदाज में किया। उन्होंने स्टेज पर रैपिंग कर दर्शकों का दिल जीत लिया।

इस दौरान रणवीर सिंह और आलिया भट्ट ने स्टेज पर जाकर बच्चों के साथ डांस भी किया।

शो के कंटेस्टेंट्स को फ्लाइंग किस करतीं आलिया भट्ट और उन्हें चीयर करते रणवीर सिंह।

रणवीर और आलिया को नाचते देख बच्चे ही नहीं बल्कि उनके माता-पिता भी स्टेज पर पहुंचकर थिरकने लगे।

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट ने अपनी फिल्म 'गल्ली बॉय' के गानों पर भी जमकर डांस किया।

शो के जज शिल्पा शेट्टी, अनुराग बासु और गीता मां के साथ भी रणवीर और आलिया ने खूब मस्ती-मजाक किया और काफी तस्वीरें खिंचवाईं।

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म 'गल्ली बॉय' 14 फरवरी को यानी वेलेंटाइन डे वाले दिन रिलीज हो रही है।

फिल्म में रणवीर सिंह एक रैपर की भूमिका निभा रहे हैं जो अपने सपनों को जीने के लिए परिवार और समाज से लड़ता है।

फिल्म में कल्कि कोचलिन, विजय राज और सिद्धांत चतुर्वेदी भी मुख्य किरदारों में नजर आएंगे। जोया अख्तर ने इस फिल्म का निर्देशन किया है।

'गल्ली बॉय' फिल्म मुंबई के रैपर डिवाइन और नेजी की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म के लिए डिवाइन और नेजी ने कई गाने भी लिखे हैं और गाए हैं।

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।