…जब मुंबई में साथ दिखे रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण, सबके सामने किया मस्तानी को किस, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड के बाजीराव रणवीर सिंह अपनी मस्तानी यानी दीपिका पादुकोण के साथ मुंबई के सोहो हाउस में दिखाई दिए। 'दीपवीर' कैजुअल अवतार में नजर आए। देखिए उनकी शानदार तस्वीरें।

बॉलीवुड के बाजीराव रणवीर सिंह अपनी मस्तानी यानी दीपिका पादुकोण से कितना प्यार करते हैं, यह तो जगजाहिर है। रणवीर पब्लिक प्लेस में भी दीपिका से प्यार जताने का कोई मौका नहीं छोड़ते।

गुरुवार रात रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण मुंबई के सोहो हाउस में दिखाई दिए।

रणवीर और दीपिका कैजुअल वियर में नजर आए। रणवीर ने फुलस्लीव टी-शर्ट और क्रीम कलर की कैजुअल पैंट पहनी थी।

ब्लैक टॉप और डार्क ब्लू जीन्स में दीपिका पादुकोण हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

इस दौरान रणवीर सिंह ने सबके सामने दीपिका को किस किया और पति के प्यार को देख दीपिका मुस्कुराती रहीं।

यहां भी रणवीर सिंह का केयरिंग एटीट्यूड देखने को मिला। दरअसल दीपिका की जीन्स पर कुछ लगा था जिसे रणवीर खुद साफ करते हुए नजर आए।

ज्यादातर मौकों पर देखा गया है कि रणवीर सिंह खुद कार चलाना पसंद करते हैं। यहां भी रणवीर खुद कार ड्राइव कर पहुंचे थे।

मीडिया के कैमरों के सामने रणवीर और दीपिका ने बेहद शानदार पोज दिए।

रणवीर सिंह अपने गर्मजोशी से मिलने के अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। यहां भी रणवीर अपने उसी अंदाज के साथ एक शख्स से मिले।

रणवीर सिंह इस समय अपनी फिल्म 'गल्ली बॉय' के प्रमोशन में बिजी हैं। यह फिल्म रैपर्स की जिंदगी पर आधारित है।

बताया जा रहा है कि रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की 'गल्ली बॉय' फिल्म मुंबई के रैपर्स डिवाइन और नेजी की लाइफ पर बेस्ड है।

डिवाइन और नेजी कई मौकों पर रणवीर सिंह और फिल्म की डायरेक्टर जोया अख्तर के साथ दिखे हैं। हाल ही में रणवीर उनके साथ कई फोटो भी शेयर कर चुके हैं।

'गल्ली बॉय' फिल्म वेलेंटाइन डे वाले दिन यानी 14 फरवरी को रिलीज हो रही है। इस फिल्म के कई रैप सॉन्ग रणवीर सिंह ने खुद गाए हैं, जो इस समय धमाल मचा रहे हैं।

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।