Ranveer singh Photos: रणवीर सिंह एक बार फिर नजर आए रंग-बिरंगे अवतार में, तस्वीरें हुईं वायरल

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) एक ऐसे अभिनेता हैं, जो न केवल गली बॉय, पद्मावत, बाजीराव मस्तानी आदि फिल्मों में अपने शानदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं, बल्कि अपनी मस्ती भरे फैशन के लिए भी सुर्खियां बटोरते हैं। रणवीर सिंह अपने बिंदास लुक के चलते कई बार ट्रोल भी हुए हैं लेकिन उनको इस बात से कुछ फर्क नहीं पड़ता है। अब रणवीर एक बार फिर रंग-बिरंगे अवतार में नजर आए हैं।

वायरल हो रही तस्वीर में रणवीर सिंह सफेद रंग की टी-शर्ट पहनी हुई है तो नियॉन हरे रंग के ट्रैक पैंट और नियॉन नीले रंग की जैकेट पहने हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही स्नीकर्स में भी नियॉन शेड का टच दिखाई दे रहा है। इस लुक में रणवीर बिंदास अंदाज में पोज दे रहे हैं।

रणवीर सिंह ने अपनी फिल्मों में शानदार एक्टिंग कर बॉलीवुड में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा लिया है। रणवीर सिंह ने एक के बाद एक कई हिट फ़िल्में दी हैं। हाल ही में उन्हें 'Gully Boy' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला है।

फिल्म 83' में रणवीर सिंह कपिल देव के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म 1983 के क्रिकेट विश्व कप और मूल रूप से कपिल देव के जीवन पर आधारित है। वहीं दीपिका पादुकोण कपिल देव की पत्नी रोमी देवी की भूमिका निभाने वाली हैं।

वहीं रणवीर सिंह अब अपनी नई फिल्म के जरिए लोगों को हंसाते हुए नजर आएंगे। इस फिल्म का नाम 'जयेश भाई जोरदार' है। इस समय रणवीर इस फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। ये एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म होगी। फिल्म के फर्स्ट पोस्टर में रणवीर एक गुजराती व्यक्ति के रूप में देखा जाता है जो समाज में पुरुषों और महिलाओं के बीच समानता के लिए लड़ता है।

रणवीर सिंह करण जौहर की बड़े बजट की फिल्म 'तख़्त' में दारा शिकोह की भूमिका निभाते नजर आएंगे। इस बड़े बजट की फिल्म में रणवीर सिंह के साथ और भी कई बड़े सितारे नजर आएंगे।

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.