वेडिंग रिसेप्शन के बाद पैरेंट्स के साथ मुंबई लौटे दीपवीर, बेंगलुरु एयरपोर्ट पर यूं हुए स्पॉट

बॉलीवुड के न्यूली वेड दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बेंगलुरु एयरपोर्ट पर कुछ इस अदांज में स्पॉट हुए। दीपवीर अपना रिसेप्शन पार्टी सेलिब्रेट करके मुंबई वापस आ गए हैं।

बेंगलुरु के द लीला पैलेस में दीपवीर का रिसेप्शन का शानदार आगाज हुआ। अपने रिसेप्शन में दीपवीर बड़े ही प्यारे नजर आ रहे थे। इनकी शादी की तरह की इनका रिसेप्शन भी शाही अंदाज में किया गया।

दोनों लीला पैलेस के सीढ़ियों से हाथों में हाथ डाले नज़र आये| एक दूसरे के आँखों में देखते हुए रणवीर और दीपिका के चेहरे की ख़ुशी को साफ़ साफ़ देखा जा सकता है|

साथ ही साथ दोनों को देखने के बाद पता चलता है कि दोनों अपनी शादी के बाद एक दूसरे के प्यार में कितना खोये हुए है| रणवीर दीपिका से कुछ कहते और दीपिका की हंसी नहीं रुक रही थी| दोनों के बीच की ये केमेस्ट्री किसी फ़िल्मी केमेस्ट्री से कहीं बढ़कर थी।

अपने बैंगलोर रिसेप्शन पर दीपिका ने बोल्ड कलर को छोड़कर एक कांजीवरम सिल्वर गोल्ड साड़ी पहनी थी| इसके साथ उन्होंने सब्यसाची की ग्रीन एमरल्ड्स चोकर पहनी थी जिसमें पर्ल लगे हुए थे|

इसके साथ उन्होंने पर्ल की लम्बी नेकलेस पहनी थी हुए कानों में मैचिंग एमरल्ड एयरिंग्स उनके लुक को और भी खूबसूरत बना रही थी| वही दीपिका के मेकअप के बारे में बात करें तो मांग में सिंदूर भरे हुए दीपिका ने अपना मेकअप बहुत ही सिंपल किया था| शिमरी स्मोकी आय के साथ न्यूडिश पिंक लिपस्टिक और माथे पर एक लाल बिंदी ने उनका लुक कम्प्लीट किया था|

दीपवीर अपना रिसेप्शन निपटाकर अपने मॉम डैड के साथ मुंबई लौटे हैं। इस दौरान दीपवीर मैंचिंग के आउटफिट में नजर आए।

वेल दीपिका और रणवीर बेंगलूरु के एयरपोर्ट पर कुछ इस अदांज में स्पॉट किए गए। इस दौरान भी दीपवीर की ये जोड़ी गजब की लग रही थी।

कविता सिंह :विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।