बॉलीवुड की दो खूबसूरत एक्ट्रेस जब आईं एक साथ, तो कुछ ऐसा था नजारा, देखिए शानदार तस्वीरें

रेखा (Rekha) सोनी चैनल के 'सुपर डांसर 3 (Super Dancer 3)' के सेट पर पहुंचीं। यहां उन्होंने जहां लिटिल डांसर के साथ खूब मस्ती की वहीं, शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के साथ उनका खूबसूरत अंदाज देखने मिला। देखिए ये शानदार तस्वीरें।

शिल्पा शेट्टी और रेखा 'सुपर डांसर 3' के सेट पर (फोटो: मानव मंगलानी)

रेखा सोनी चैनल के 'सुपर डांसर 3' के सेट पर पहुंचीं। यहां उन्होंने जहां लिटिल डांसर के साथ खूब मस्ती की वहीं, शिल्पा शेट्टी के साथ उनका खूबसूरत अंदाज देखने मिला। इन दोनों एक्ट्रेस का स्टाइल काबिले तारीफ था।

रेखा इस मौके पर नजर आईं हमेशा की तरह अपने सिग्नेचर साड़ी लुक में। व्हाइट और गोल्डेन कलर कॉम्बिनेशन वाली खूबसूरत साड़ी को रेखा ने हैवी नेकपीस, मांगटीका और गजरा से स्टाइल कर खूबसूरत लुक दिया था।

वहीं, शिल्पा शेट्टी हर बार की तरह साड़ी में काफी ग्लैमरस लुक में नजर आईं। पिंक साड़ी और शिमरी पिंक ब्लाउज को उन्होंने हैवी ईयररिंग्स, खूबसूरत मेकअप और खुले बालों के साथ पेयर किया था। इसे गोल्डेन बेल्ट से उन्होंने काफी स्टाइलिश टच दिया था।

'सुपर डांसर 3' के बाकी जज गीता कपूर और अनुराग बसु भी रेखा के साथ मस्ती करते नजर आए। गीता कपूर फ्लोर लेंथ अनाकरली में नजर आईं तो वहीं, अनुराग बसु का पायजामा कुर्ता में ट्रेडिशनल लुक दिखा।

रेखा ने न सिर्फ जज, बल्कि इसके होस्ट ऋत्विक धनजानी के साथ भी खूब मस्ती की। ऋत्विक धनजानी का स्काई ब्लू कोट और ब्लैक पैंट में नजर आए। तस्वीर को देखकर ऐसा लगता है कि रेखा वहां मौजूद लोगों को डांस सीखा रही हैं।

कुछ वक्त पहले ही सुपर डांसर 3 पर बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती आए थे। उनका एपिसोड काफी इमोशनल रहा था। इस एपिसोड में कई भावुक पल देखने मिले थे।

'सुपर डांसर 3' के पिछले दो सीजन की तरह ही ये भी सीजन भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है। टीआरपी लिस्ट में भी ये शो अच्छी पोजीशन बनाए रहने में हमेशा कामयाब रहता है।

रेखा का ये क्यूट अंदाज देखकर आपका भी दिन बन जाएगा। उन्होंने बच्चों के साथ मस्ती करने के साथ ही डांस भी किया। अपने अंदाज से एक्ट्रेस ने सबका दिल जीत लिया।

गौरतलब हो कि इस एपिसोड में न सिर्फ रेखा एक जज के तौर पर नजर आएंगी, बल्कि इस बार सभी कंटेस्टेंट उनके ही गानों पर थिरकते नजर आएंगे।

बचपन में रेखा एयरहोस्टेज बनना चाहती थी, लेकिन हालात की वजहों से ये अपना सपना पूरा नहीं कर पाईं। रेखा ने अपने लंबे फिल्मी करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं।

सुपर डांसर शो पर हर एपिसोड में कोई न कोई सेलिब्रिटी आकर इसकी रौनक बढ़ा देते हैं। उनके आने से हर एपिसोड खास हो जाता है। यकीनन बॉलीवुड की इस सदाबहार एक्ट्रेस का ये एपिसोड काफी दिलचस्प होगा।

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।