अपने परिवार पर जान छिड़कती थीं कृष्णा राज कपूर, देखिए उनके जीवन की अनदेखी तस्वीरें

कृष्णा राज कपूर के निधन के बाद उनका परिवार पूरी तरह से टूट गया हैं। उनके बेटे रणधीर कपूर...

इस तस्वीर में राजकपूर अपनी पत्नी कृष्णा राज कपूर की ओर इशारा करते हुए नजर आते हैं और वह मुस्कुराती हुई दिखाई दे रही हैं।

इस तस्वीर में एक खूबसूरत कपल के तौर पर दिखाई दे रहे हैं राज कपूर और कृष्णा राज कपूर।

एक बेहतरीन परिवार का उदाहरण पेश करती हैं कपूर फैमिली

इस तस्वीर में राजकपूर और कृष्णा कपूर के साथ नजर आए रणधीर कपूर

पिता राजकपूर के साथ कोट पैंट पहने रणधीर कपूर की मां कृष्णा कपूर के साथ तस्वीर

इस पल को देख आप भी कह उठेंगे मां के लाडले रहे हैं ऋषि कपूर।

एक ही तस्वीर में तीन बेटे ऋषि कपूर, रणधीर कपूर, राजीव कपूर के साथ राज कपूर और कृष्णा कपूर

रणबीर कपूर के साथ कृष्णा कपूर का स्टाइलिश अंदाज

राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का निधन 87 साल की उम्र में लंबी बीमारी के चलते हो गया। मुंबई के एक अस्पताल में कृष्णा राज कपूर ने सुबह 5 बजे अंतिम सांस ली। अपनी मां ने निधन पर दुख जताते हुए रणधीर कपूर ने लिखा कि मुझे ये बताते हुए दुख हो रहा है कि मैंने आज सुबह अपनी मां को खो दिया हैं। कपूर खानदान के लिए यह एक बहुत बड़ सदमा हैं।
इसके साथ रिद्धिमा कपूर ने भी दादी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की । उन्होंने उस फोटो पर कैप्शन के तौर पर लिखा, ‘मैं आपसे हमेशा प्यार करूंगी दादी RIP’ बताते चले कि कृष्णा राज कपूर को लंबे वक्त से सांस लेने में समस्या हो रही थी।’87 की उम्र में भी कृष्णा राज कपूर काफी फुर्तीली थीं। कृष्णा राज ने राय साहब करतार नाथ मल्होत्रा की चौथी संतान के रुप में 1 जनवरी 1930 में जन्म लिया था। उस समय उनके पिता पुलिस के उच्च पदस्थ अधिकारी के तौर पर तैनात थे। 1944 में राय साहब करतार नाथ मल्होत्रा पुलिस महानिरीतक्षक रीवा राज्य में आये थे।
दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।