तैमूर अली खान ने इस अंदाज में मनाया गणतंत्र दिवस, सैफ अली खान के कंधे पर बैठ फहराया तिरंगा, देखें तस्वीरें

गणतंत्र दिवस के मौके पर सैफ अली खान ने बेटे तैमूर अली खान को गोद में बैठाकर तिरंगा फहराया। इस दौरान उनके साथ करीना कपूर भी थीं। नवाब परिवार की गणतंत्र दिवस मनाते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

आज देश का 70वां गणतंत्र दिवस बड़ी धूम-धाम से मनाया गया है। ऐसे मौके में छोटे नवाब कहां पीछे रहने वाले थे। सैफ अली खान ने आज पूरे परिवार के साथ तिरंगा झंडा पहराया। इस दौरान उनकी गोद में नवाब तैमूर अली खान रहे।

सैफ अली खान झंडा फहराने के लिए डोर खींचते हुए। उनकी गोद में छोटे नवाब तैमूर अली खान भी है। इसमें सैफ अली खान ने नीला कूर्ता और सफेद पायजामा पहना हुआ है। वहीं छोटे नवाब ने सफेद कूर्ता पायजामा पहना हुआ।

झंडा फहराने से पहले सैफ अली खान उनके घर के बाहर खड़े लोगों की ओर तैमूर अली खान को दिखाते हुए।

करीना कपूर ने ग्रीन कलर के सूट पहना हुआ है। इसमें वह काफी अच्छी लग रही हैं और मुस्कारते हुए बहुत ही प्यारी लग रही है। उन्होंने काले रंग का चश्मा भी पहना हुआ है।

तैमूर अली खान अपने पापा सैफ अली खान के कंधे पर बैठे खेल रहे हैं। साथ में करीना कपूर खान उनसे बात करते हुए।

तैमूर अली खान अपने पिता के कंधे पर बैठे हुए हैं और मां करीना कपूर खान उनके पीछे खड़ी हैं। नवाब परिवार के रिपब्लिक डे सेलिब्रेशन की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

सैफ अली खान के झंडा फहराने के दौरान करीना कपूर घर की बालकनी में खड़ी बाहर अपने फैंस को देखती हुईं। उन्होंने फैंस का अभिवादन भी किया।

सैफ अली खान और करीना कपूर आपस में बात करते हुए और तैमूर खेलते हुए। तैमूर अली खान पॉपुलेरिटी के मामले में अपने माता-पिता को पीछे छोड़ दिया है। lw

सैफ अली खान, तैमूर अली खान को गोद में लिया तिरंगे झंडे को देखते हुए। झंडा फहराने के दौरान उनके बॉडीगार्ड और अन्य सहयोगी भी मौजूद रहे।

सैफ अली खान की गोद में हाथ में झंडा पकड़े हुए तैमूर अली खान। तैमूर अली खान के कुर्ते पर तिरंगा बैज भी लगा हुआ था।

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।