सई मांजरेकर ने दबंग टीम के साथ मनाया जन्मदिन, सलमान दिखे स्टाइलिश लुक में, देखें तस्वीरें

महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर (Saiee Manjrekar) ने दबंग (Dabanng) टीम के साथ मुंबई में अपना जन्मदिन मनाया। जन्मदिन पर सलमान खान (Salman Khan), अरबाज खान (Arbaaz Khan) और सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) सहित उनके कई दोस्त जन्मदिन की बधाई देने आये थे।

सई मांजरेकर की तस्वीर (फोटो: पिंकविला)

महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर (Saiee Manjrekar) ने दबंग (Dabanng) टीम के साथ मुंबई में अपना जन्मदिन मनाया। जन्मदिन पर सलमान खान (Salman Khan), अरबाज खान (Arbaaz Khan) और सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) सहित उनके कई दोस्त जन्मदिन की बधाई देने आये थे। जन्मदिन पर सई ने ब्लैक कलर का वन पीस ड्रेस पहना था और वह बहुत सुन्दर भी दिख रही थी। वहीं सोनाक्षी ने ब्लैक ड्रेस में अच्छी दिख रही थी।

आपको बता दें, सई ने सलमान खान कि फिल्म दबंग 3 (Dabanng 3) में बॉलीवुड डेब्यू किया हैं। इसमें वह सलमान की प्रेमिका का किरदार निभा रही है। सई ने अपने किरदार के बारे में मुंबई मिरर से कहा था कि "मुझे आश्चर्य है कि सलमान सर ने मुझमें प्यारी और सरल ख़ुशी देखी।"

आगे बताया था कि वह सलमान की बड़ी फैन है तो इतनी खुसी के मौके पर भला सलमान कैसे ना आते। बता दें कि सई बर्थडे बैश उनके पिताजी महेश मांजरेकर ने आयोजित की थी।

सलमान की बात करे तो, वह हेमशा स्टाइल में रहते है। उन्होंने ब्लू डेनिम जीन्स उसपर मेहरून कलर का टी-शर्ट और लाल कलर का जैकेट पहना था।

हालाँकि, दबंग 3 ने इस वीकेंड बॉक्स ऑफिस कुल मिलाकर 78 करोड़ कमाई की है और इसमें कोई शक नहीं कि यह फिल्म 100 करोड़ पार कर जाएगी, दबंग 3 का बजट करीब 85 करोड़ है।