PHOTOS: सलमान खान की क्रिसमस पार्टी में परिवार संग पहुंची कैटरीना कैफ, ये सेलिब्रिटी भी हुए स्पॉट

क्रिसमस (Christmas) का मौका हो और बॉलीवुड में क्रिसमस पार्टी (Christmas Party)ना हो ऐसा हो सकता है। इस बार तो बॉलीवुड के दंबग स्टार सलमान खान ( Salman Khan) ने अपनी तरफ से क्रिसमस पार्टी ऑर्गनाइज की।

कैटरीना कैफ

क्रिसमस (Christmas) का मौका हो और बॉलीवुड में क्रिसमस पार्टी (Christmas Party)ना हो ऐसा हो सकता है। इस बार तो बॉलीवुड के दंबग स्टार सलमान खान ( Salman Khan) ने अपनी तरफ से क्रिसमस पार्टी ऑर्गनाइज की जिसमें फिल्मी दुनिया के कई बड़े सितारे शामिल होने पहुंचे। लेकिन इस दौरान एक्ट्रेस कैटरीना कैफ अपने मम्मी पापा के साथ सलमान की पार्टी में पहुंची थी।

सलमान खान ऐसा शायद पहली बार हुआ होगा जब कैटरीना कैफ अपने परिवार के सदस्यों के साथ सलमान खान की किसी पार्टी में पहुंची हो। इस दौरान उनकी गोद में एक छोटा सा बच्चा बैठा हुआ था।

वहीं, दबंग स्टार सलमान खान की पार्टी में एक्टर रणवीर सिंह बिना अपनी पत्नी और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने व्हाइट रंग की जैक्ट पहनी हुई थी।

सलमान खान की भाभी रह चुकीं मलाइका अरोड़ा खान भी सलमान की क्रिसमस पार्टी में शामिल होने पहुंची थी। इस दौरान मलाइका काफी हॉट नजर आईं।

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा खान के साथ सलमान खान की क्रिसमस पार्टी में उनकी बहन अमृता अरोड़ा भी पहुंची थी। अमृता अरोड़ा ने पार्टी के लिए रेड चैक वाली ड्रेस पहनी हुई थी।

सलमान खान की पार्टी में भले ही शाहरुख खान ना नजर आएं हो लेकिन उनके बेटे अबराम पार्टी में पहुंचने के वक्त मीडिया के सामने फनी फेस बनाते हुए दिखाई दिए।

बॉलीवुड के जाने माने डायरेक्टर और सलमान खान के अच्छे दोस्त करण जौहर भी इस पार्टी में पहुंचे थे। गाड़ी में बैठे हुए उन्होंने चश्मा पहना हुआ था।

करण जौहर अकेले ही सलमान खान की पार्टी एंजॉय करने नहीं पहुंचे थे बल्कि वो अपने बच्चों यश और रूही के साथ पार्टी में पहुंचे थे। रूही गाड़ी में अपनी नैनी के साथ बैठी हुई नजर आईं थी।

कानपूर वाले खुरानास शो से सभी के चेहरों पर मुस्कान लाने वाले कॉमेडियन सुनील ग्रोवर भी सलमान खान की पार्टी में पहुंचे। इस दौरान उनका बेटा उनके साथ मौजूद था।

सलमान की पार्टी में उनकी फिल्म की हीरोइन डेजी शाह भी पहुंची थी। डेजी शाह पार्टी में खुले बाल करके पहुंची थी जिसमें वो बेहद ही सूंदर लग रही थी।

लवयात्री फिल्म से अपने बॉलीवुड में कदम रखने वाले सलमान खान की जीजा और एक्ट्रेस आयुष शर्मा भी पार्टी में हैंडसम लुक में नजर आएं।

वहीं, सलमान खान की बड़ी बहन अलवीरा अग्निहोत्री का बेहद ही अलग अंदाज क्रिसमस पार्टी के दौरान देखने को मिला उन्होंने सिल्वर कलर की ड्रेस पहनी हुई थी।

सलमान की छोटी बहन अर्पिता अपने भाई के पार्टी में खुद गाड़ी ड्राइव करते हुए पहुंची। इस दौरान सलमान खान के भांजे आहील भी नजर आएं।

एक्टर रणदीप हुड्डा भी बेहद ही स्मार्ट दिखाई दिए। उन्होंने सलमान खान की पार्टी में व्हाइट कलर प्रिंटेड शर्ट और ब्लू कलर की पैंट पहनी हुई थी।

एक्टर रणदीप हुड्डा भी बेहद ही स्मार्ट दिखाई दिए। उन्होंने सलमान खान की पार्टी में व्हाइट कलर प्रिंटेड शर्ट और ब्लू कलर की पैंट पहनी हुई थी।

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।