सलमान खान से लेकर रणवीर सिंह तक, सेलिब्रिटीज पर एक नज़र जिन्होंने प्रशंसकों पर खोया अपना आपा

बॉलीवुड में सभी सितारे चाहते हैं कि उनकी एक बड़ी फैन फॉलोइंग हो। वहीँ फैंस भी अपने पसंदीदा सितारों को भगवान की तरह पूजते हैं। लेकिन कई बार फैंस अपनी सीमा पार कर जाते हैं। फैंस सेलिब्रिटीज के इतने करीब आ जाते हैं कि यह उन्हें असहज कर देते हैं। तब सेलेब्स अक्सर अपना कूल खो देते हैं। इस लिस्ट में सलमान खान से लेकर ऋषि कपूर तक का नाम शामिल है।

सलमान खान और रणवीर सिंह की तस्वीर (फोटो: इंस्टाग्राम)

बॉलीवुड में सभी सितारे चाहते हैं कि उनकी एक बड़ी फैन फॉलोइंग हो। वहीँ फैंस भी अपने पसंदीदा सितारों को भगवान की तरह पूजते हैं। लेकिन कई बार फैंस अपनी सीमा पार कर जाते हैं। फैंस सेलिब्रिटीज के इतने करीब आ जाते हैं कि यह उन्हें असहज कर देते हैं। हमने हाल ही में देखा कि कैसे अभिनेता की अनुमति के बिना गोवा हवाई अड्डे के बाहर एक वीडियो रिकॉर्ड करने की कोशिश करने के बाद सलमान खान ने फैन का फोन छीन लिया।

एक इवेंट के दौरान रणवीर सिंह भी फैंस के बीच घिर गए तो उन्हें गुस्सा आ गया और वह फैंस को धक्का मारने लगे।

प्रियंका चोपड़ा भी अपना आपा खो चुकी हैं। जब फैंस के बीच प्रियंका घिर गईं तो उन्होंने खुद को बचाने के लिए फैंस को धक्का मारना शुरू कर दिया।

जया बच्चन को भी कई मौकों पर फैंस के बिना अनुमति के फोटो क्लिक करने पर नाराज होते हुए देखी गई हैं।

ऋषि कपूर को अधिकतर फोटोग्राफर्स पर नाराज होते हुए देखा जाता है। उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं।

जॉन अब्राहम का नाम भी फैंस पर नाराज होने की लिस्ट में शामिल है। जॉन भी कई मौकों पर अपने फैंस पर नाराज होते हुए देखे गए हैं।

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.