संजय दत्त के साथ बहन प्रिया दत्त ने भरा लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन, तस्वीरों में देखिए संजू बाबा का रोड शो

प्रिया दत्त ने बॉलीवुड एक्टर और भाई संजय दत्त के साथ नामांकन भर दिया है। वह नॉर्थवेस्ट मुंबई लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगी। महाराष्ट्र में चार चरण में मतदान होंगे और 48 लोकसभा क्षेत्रों में 11 अप्रैल को चुनाव होंगे। वोटों की गिनती 23 मई को होगी।

बॉलीवुड के बाबा संजय दत्त अपनी बहन प्रिया दत्त के साथ लोकसभा चुनाव 2019 के लिए नोमिनेशन फाईल करने गए। प्रिया दत्त मुंबई की नोर्थवेस्ट क्षेत्र से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के टिकट से प्रत्याशी बनी हैं। (फोटोः विरल/मंगल)

प्रिया दत्त और संजय दत्त ने कलेक्टर के ऑफिस में पहुंचने पहले विक्टरी साइन दिखाया। उन्होंने अपने चुनावी दस्तावेज जमा किए। नामांकन जमा करने से पहले वे मुंबई के सिद्धी विनायक मंदिर, एक चर्च और एक दरगाह में भी गईं।

इस मौके पर संजय दत्त ने कहा कि वह हमेशा प्रिया दत्त के साथ खड़ा रहूंगा और उनकी तरफ ही रहूंगा। अगर उनकी उन्हें चुनाव लड़ने के लिए बोलेंगी तो, वह पक्का चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें चालबाजियां नहीं आती हैं वह अपने दिल से सोचते हैं।

संजय दत्त ने कहा कि वह उनकी बहन प्रिया दत्त पांच साल बाद चुनाव लड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि वे वो सब करेंगे, जो उनकी बहन चाहती है। इस जनवरी में उन्होंने चुनाव लड़ने से मना कर दिया था लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के कहने पर उन्होंने चुनाव लड़ने का फैसला किया।

संजय दत्त की बहन प्रिया दत्त भारतीय जनता पार्टी की वर्तमान सांसद पूनम महाजन के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी। लोकसभा चुनाव 2014 में पूनम महाजन ने प्रिया दत्त ने 1.86 लाख वोटों से हराया था।

इसके अलावा खबर थी कि संजय दत्त भी इस लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के दिकट से चुनाव लड़ेंगे लेकिन उन्होंने पिछले महीने इस तरह की खबरों का खंडन किया। उन्होंने कहा कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे लेकिन उनकी बहने चुनाव लड़ेंगी।

आपको बता दें कि संजय दत्त और उनकी बहनों नम्रता दत्त और प्रिया दत्त ने राजनीति में कदम रखा। लेकिन तीनों के अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों को अपने लिए बेहतर समझा। संजय दत्त ने समाजवादी पार्टी को प्राथमिकता दी।

संजय दत्त ने साल 2009 में राजनीति में कदम रखा। संजय दत्त ने लखनऊ लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी बनें। लेकिन उन्हें अपने नाम वापिस लेना पड़ा क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने आर्म एक्ट के तहत उन पर लगे आरोपों को खारिज करने से मना कर दिया था।

महाराष्ट्र में चार चरण में मतदान होंगे और 48 लोकसभा क्षेत्रों में 11 अप्रैल को चुनाव होंगे। वोटों की गिनती 23 मई को होगी। मुंबई नॉर्थवेस्ट बॉलीवुड स्टार्स का रिहायसी इलाका है। यहां बॉलीवुड के लगभग सभी स्टार रहते हैं।

प्रिया दत्त ने कहा कि आंतरिक पार्टी की राजनीति ने उन्हें चुनाव लड़ने के लिए कहा है। इसके साथ ही प्रिया दत्त ने कहा कि मेरा ध्यान हमेशा लोगों और उनकी जरूरतों पर रहता है। मुझे पता है कि यह चुनाव अलग होने वाले हैं।

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।