Shah Rukh And Gauri Love Story: शाहरुख ने पहली डेट पर गौरी को खिलाया था गोला, ऐसी है इनकी प्रेम कहानी

Shah Rukh Khan And Gauri Khan Love Story: शाहरुख खान और गौरी खान की जोड़ी एक मिसाल है। आज भी जब फिल्म इंडस्ट्री में कपल की बात होती हैं तो सबसे ऊपर नाम शाहरुख़ और गौरी का होता है। दोनों ने बड़े प्यार और मेहनत से, और अपने दम पर सारे शौहरत हासिल किये है। उनकी प्रेम कहानी की बात करें तो किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। गौरी को पाने के लिए शाहरुख ने सारी हदे पार कर दी थीं।

शाहरुख खान और गौरी खान की जोड़ी एक मिसाल है। आज भी जब फिल्म इंडस्ट्री में कपल की बात होती हैं तो सबसे ऊपर नाम शाहरुख़ और गौरी का होता है। दोनों ने बड़े प्यार और मेहनत से, और अपने दम पर सारे शौहरत हासिल किये है। उनकी प्रेम कहानी की बात करें तो किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। गौरी को पाने के लिए शाहरुख ने सारी हदे पार कर दी थीं। दोनों की शादी बहुत कम उम्र में हुई थीं और तब शाहरुख... शाहरुख़ नहीं थे, तब वह अपनी किस्मत बॉलीवुड में आज़मा रहे थे। तभी थामा था गौरी ने उनका हाथ। चलिए देखते है कैसी थीं दोनों की फ़िल्मी प्रेम कहानी।

1984 में मिले थे गौरी और शाहरुख- बहुत कम लोग जानते हैं कि शाहरुख को जब गौरी से प्यार हुआ तब वह सिर्फ 18 साल की थी। ऐसा कहा जाट हैं कि दोनों की फर्स्ट डेट दिल्ली की पंचशिला क्लब में की थी। दोनों ने पहली मुलाकात पूल के किनारे बैठकर गोला की चुस्कियां लेते हुए स्पेंड की थी। एक इंटरव्यू में शाहरुख ने कहा था कि उन्होंने गौरी के घर पर फ़ोन किया था और कहा था कि 'मैं गौरी की दोस्त शाहीन बोल रही हूँ।'

1991 में हुई दोनों की शादी - शाहरुख और गौरी को शादी के लिए बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। लेकिन कहते हैं ना 'अगर किसी चीज़ को दिल से चाहो, यो पूरी कायनात उससे मिलाने की कोशिश में लग जाती है'। ऐसा ही कुछ हुआ था शाहरुख और गौरी के साथ। बता दें, गौरी जब शाहरुख से मिली थी तब वह मॉडल थीं। मॉडलिंग के सिलसिले में वह दिल्ली से मुंबई चली आई। और पीछे पीछे शाहरुख भी चले आये। कहते है दोनों के बीच झगड़ा होने के वजह से गौरी दिल्ली से मुंबई आ गई थीं वो भी शाहरुख को बिना बताये। खीसे में सिर्फ 10 हज़ार लिए शाहरुख भी मुंबई आ गए। दोनों साथ में मुंबई गोराई बीच के यहां रहने लगे। 25 अक्टूबर, 1991 में दोनों ने शादी कर ली। शादी में शाहरुख ने वहीँ सूट पहना था जो उन्होंने 'राजू बन गया जेंटलमैन' में पहना था।

बता दें, गौरी जब शाहरुख से मिली थी तब वह मॉडल थीं। मॉडलिंग के सिलसिले में वह दिल्ली से मुंबई चली आई। और पीछे पीछे शाहरुख भी चले आये। कहते है दोनों के बीच झगड़ा होने के वजह से गौरी दिल्ली से मुंबई आ गई थीं वो भी शाहरुख को बिना बताये। खीसे में सिर्फ 10 हज़ार लिए शाहरुख भी मुंबई आ गए। दोनों साथ में मुंबई गोराई बीच के यहां रहने लगे। 25 अक्टूबर, 1991 में दोनों ने शादी कर ली। शादी में शाहरुख ने वहीँ सूट पहना था जो उन्होंने 'राजू बन गया जेंटलमैन' में पहना था।

1991 में वह मुंबई में बस गए - शाहरुख खान ने अपनी एक्टिंग की शुरुवात 1988 में टीवी सीरियल फौजी और फिर 1989 में सर्कस में काम किया था। 1991 में दिव्या भारती स्टारर 'दिवाना' में हम किरदार में नजर आये। उसके बाद उन्होंने कभी पीछे नहीं देखा। एक के बाद एक सुपरहिट फिल्में उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री को दी। उनको 'किंग ऑफ़ रोमांस' कहा जाता है। इतने कम समय में सफलता पाना आम बात नहीं होती लेकिन बता दें, गौरी का शाहरुख को पूरा सपोर्ट था जिसके वजह से वह अपनी लगन और मेहनत से इस मुकाम तक पहुंचे है।

1997 में शाहरुख और गौरी के घर गुंजी किलकारी - शादी के छह साल शाहरुख और गौरी के घर, उनका पहला बच्चा आर्यन का जन्म हुआ था। आर्यन का जन्म नवंबर 13 को हुआ था सुहाना का जन्म 22 मई, 2000 में हुआ। उनका एक बेटा है जो सरोगसी के जरिये हुआ है- अब्राम, जिसका जन्म 27 मई, 2013 में हुआ था।

इंटरव्यू के दौरान गौरी खान ने कहा था कि 'मेरी ज़िन्दगी सिर्फ शाहरुख और बच्चों के साथ है'। उन्होंने आगे कहा- 'वह दुनिया के सबसे अच्छे पति और पिता है। मैं हमेशा कहती हूँ कि मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूँ कि मैं शाहरुख मेरे जीवनसाथी है। मेरे उनके लिए बहुत प्यार है और वह सिर्फ मन्नत अंदर ही रहता हैं, मुझे दिखाकर प्यार करना बिलकुल नहीं पसंद।'

शाहरुख और गौरी का खुशहाल परिवार - शाहरुख और गौरी ख़ुशी से अपने तीनो बच्चों के साथ मुंबई बांद्रा में रहते हैं। इनकी प्रेम कहानी लोगों के लिए मिसाल हैं। आज भी शाहरुख लोगों के दिलों में राज करते है।