शाहरुख खान ने फैंस को कुछ इस अंदाज में दी ईद की मुबारकबाद, देखिए कैसे बेटे संग मिलकर किया लोगों को सलाम

बॉलीवुड के किंग खान ईद (Eid 2019) का त्योहार बड़े शान के साथ अपने फैंस के साथ मानते हैं। ईद के जश्न से पहले शाहरूख खान (Shah Rukh Khan) अपने फैंस से मिलते हैं।

शाहरुख खान ने फैंस को दी ईद की मुबारकबाद (फोटो साभार- विरल/ मानव)

हर बार की तरह इस बार फिर ईद (Eid 2019) पर एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) अपने फैंस को ईद की शुभकामनाएं देते हुए नजर आएं।

बॉलीवुड के किंग खान ईद का त्योहार बड़े शान के साथ अपने फैंस के साथ मानते हैं। ईद के जश्न से पहले शाहरूख खान अपने फैंस से मिलते हैं।

ईद के इस खास मौके पर शाहरूख खान पूरे जोश में दिखाई दिए।

उनके चेहरे पर इस बात की खुशी साफ देखने को मिल रही थी कि वह अपने फैंस के साथ इस त्योहार का जश्न मनाते हुए कितने खुश हैं।

शाहरुख खान इस बार व्हाइट कलर के कुर्ते और पजामा पहनकर अपने फैंस को ईद की बधाई देते हुए नजर आएं।

शाहरूख खान ने अपने बंगले मन्नत की बालकनी में आकर फैंस की भीड़ को देखकर हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया।

फैंस को जब शाहरूख खान बालकनी में अभिवादन करने के लिए पहुंचे तो उस दौरान उसे साथ उनके छोटे बेटे भी मौजूद थे।

अपने छोटे बेटे अबराम के साथ मिलकर शाहरुख खान ने सभी को ईद की बधाई दी।

शाहरूख खान बॉलीवुड के उन बेहतरीन एक्टर्स में से एक हैं जिनकी एक्टिंग लोगों के दिलों में पूरी तरह से उतर जाती है।

चाहे फैंस या फिर फैमिली शाहरूख खान हर किसी को बराबर का टाइम और सम्मान दोनों देते हैं और यहीं चीज उन्हें किंग खान बनती है।

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।