शाहीर शेख बर्थडे: एक्टिंग ही नहीं इन चीजों का भी रखते हैं शौक, तस्वीरों के जरिए जानिए उनसे जुड़ी अनकही बातें

शाहीर शेख की शिक्षा की बात की जाए तो उन्होंने एलएलबी की हुई है, लेकिन बाद में उनकी दिलचस्पी एक्टिंग में हो गई। इसके साथ वह बहुत अच्छे फोटोग्राफर भी हैं और ट्रेवल करना पसंद करते हैं।

टीवी इंडस्ट्री के चॉकलेटी बॉय एक्टर शाहीर शेख का आज जन्मदिन है। 26 मार्च 1984 को उनका जन्म भद्रवाह में हुआ था। इन दिनों एक्टर स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ते हैं प्यार के में नजर आ रहे हैं। चलिए जानते है उनकी लाइफ से जुड़े हुए कुछ अनकहें फैक्ट्स।

एक्टर शाहीर शेख को उनकी बॉडी और हैंडसम लुक की वजह से टेलीवजन इंडस्ट्री में जाना जाता है। शहीर शेख हर लुक में बिल्कुल परफेक्ट बैठते हैं। चाहें वो सलीम का किरदार ही क्यों न हो।

शाहीर शेख की शिक्षा की बात की जाए तो उन्होंने एलएलबी की हुई है, लेकिन बाद में उनकी दिलचस्पी एक्टिंग में हो गई। इसके साथ वह बहुत अच्छे फोटोग्राफर भी हैं और ट्रेवल करना पसंद करते हैं।

जब उन्होंने पहली बार टीवी इंडस्ट्री में एंट्री की तो उन्हें सना अमीन शेख के रुप में अपनी पहली अच्छी दोस्त मिली। जो कि टीवी के कई सीरियलस में काम कर चुकी हैं।

हैंडसम हंक एक्टरशाहीर शेख को खाना बनाना बहुत पसंद है। साथ ही वह बहुत बड़े फूडी भी हैं। वह आमतौर पर पनीर, पिज्जा या पास्ता खाने का शौक रखते हैं।

एक्टर शाहीर शेख को बॉलीवुड एक्टर सलमान खान काफी पसंद है। जबकि उनकी पसंदीदा फिल्म अंदाज अपना अपना है। इससे ये साफ होता है कि वो सलमान खान के कितने बड़े फैन हैं।

शाहीर शेख को बारिश में भीगना बहुत पसंद है। इसके साथ ही डैशिंग एक्टर को गाना गाना भी काफी पसंद है। वहीं, वो काफी शॉर्ट टेम्पर्ड किस्म के इंसान भी हैं।

एक्टर शाहीर शेख क्रिकेट के बहुत बड़े फैन हैं। शहीर की यदि इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर को देखेंगे तो आपको इस बात का अंदाज हो ही जाएगा कि वो कितने हैंडसम हैं।

एक्टर शाहीर शेख क्रिकेट के बहुत बड़े फैन हैं। शहीर की यदि इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर को देखेंगे तो आपको इस बात का अंदाज हो ही जाएगा कि वो कितने हैंडसम हैं।

अपनी एक्टिंग करियर में शाहीर शेख सीरियल नव्य में अनंत, महाभारत में अर्जुन, कुछ रंग प्यार के ऐसे भी में देव का किरदार निभा चुके हैं। अपनी को स्टार के साथ उनकी बॉन्डिंग हर कोई पसंद करता है।

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।