PHOTOS: दीपवीर की पार्टी में बजा ‘छइयां छइयां’, डांस करने से खुद को नहीं रोक पाए शाहरुख खान

दीपवीर की पार्टी में कई फिल्मी सितारों ने शिरकत की। इस पार्टी में शाहरुख खान ने भी उपस्थिति दर्ज कराई।

दीपवीर की ये पार्टी मुंबई के ग्रांड हयात होटल में हुआ। जहां बॉलीवुड के कई दिग्गजों ने हिस्सा लिया।

दीपवीर की ये पार्टी तकरीबन 9 बजे शुरू हुई और रात भर चली। इस पार्टी में सितारों ने जमकर डांस किया।

शाहरुख खान समेत अमिताभ बच्चन तक सबने इस पार्टी में ठुमके लगाए।

वहीं शाहरुख खान ने भी पार्टी में अपने डांस मूव्स दिखाए। रणवीर सिंह के साथ मिलकर किंग खान ने 'छइयां छइयां' गाने पर डांस किया।

सोशल मीडिया पर इस पार्टी के कई फोटो और वीडियो वायरल हो रहे हैं। वहीं इस पार्टी में करण जौहर ने भी शिरकत की।

दीपवीर के इस पार्टी में अनिल कपूर ने शिरकत की। पहले खबरें थी कि शादी में न बुलाए जाने से अनिल कपूर नाराज हैं। हालांकि इन खबरों पर अनिल कपूर ने अफवाह बताया था।

पार्टी में फराह खान ने शिरकत की। फराह खान को दीपिका और रणवीर सिंह ने अपनी शादी में बुलाया था। इसमें संजय लीला भंसाली, शाहरुख खान, आदित्य चोपड़ा का नाम भी शामिल है।

दीपवीर की इस पार्टी में पूरे बॉलीवुड ने शिरकत की। इस दौरान हर सितारे ने अपने अपने जलवे बिखेरे। सोनाक्षी सिन्हा इस आउटफिट में बेहद ही प्यारी लग रही थी।

दीपवीर ने अपनी शादी में आदित्य चोपड़ा को बुलाया था। लेकिन आदित्य उनकी शादी में जा नहीं पाए थे। दीपवीर की इस रिसेप्शन पार्टी में रानी मुखर्जी ने शिरकत की।

Deepika Padukone Ranveer Singh

कविता सिंह :विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।