बिकिनी में एक्ट्रेस शमा सिकंदर की तस्वीरें मचा रही हैं सोशल मीडिया पर बवाल, देखिए उनका बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज

एक्ट्रेस शमा सिकंदर (Shama Sikander Photos) टीवी की काफी पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। उन्होंने कई बॉलीवुड में फिल्मों में भी काम किया है। वह काफी हॉट और बोल्ड एक्ट्रेस हैं। वह अपने ग्लैमरस लुक की वजह से अक्सर चर्चा में रहती हैं। यहां देखिए उनके बोल्ड तस्वीरें-

टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस शमा सिंकदर अपने बोल्ड अंदाज के लिए अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। एक बार फिर यह एक्ट्रेस अपने ग्लैमरस और हॉट तस्वीरों की वजह से सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। (फोटोः इंस्टाग्राम)

शमा सिकंदर इस फिल्म के अलावा एक और बॉलीवुड फिल्म में नजर आएंगी। फिल्म का नाम तिप्सी है। इसमें वह खामोश, खौफ की रात, टॉम डिक एंड हैरी जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले दीपक तिजोरी के साथ काम करेंगी।

शमा सिकंदर ने अपने करियर की शुरुआत साल 1998 में प्रेम अगन और साल 1999 में आमिर खान स्टारर मन में छोटे-छोटे किरदार से की। साल 2002 में उन्होंने फिल्म अंश में सपोर्टिंग एक्ट्रेस का रोल मिला।

साल 2003 में उन्होंने सोनी टीवी के पॉपुलर सीरियल ये मेरी लाइफ में लीड रोल निभाया। साल 2004 में उन्हें बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का अवार्ड मिला। साल 2005 में बेस्ट एक्ट्रेस के लिए 12वां वार्षिक लायन्स गोल्ड अवार्ड्स मिला।

इसके बाद उन्होंने साल 2007 में उन्होंने पॉपकॉर्न न्यूज और 2008 में जेट सेट गो शो की होस्टिंग की। साल 2008 में ही उन्होंने धूम धड़ाका में जिया का लीड किरदार निभाया। फिल्म को अच्छा रिस्पांस नहीं मिला।

शमा सिकंदर ने बच्चों के सीरियल बालवीर(2012-2014 )में भी अहम किरदार निभाया। इसमें मुख्य विलेन भयंकर परी के किरदार में दिखाई दीं। जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। इसके अलावा साल 2017 में उन्होंने खुद की प्रोडक्शन कंपनी की शुरुआत की।

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।