खतरों के खिलाड़ी 9 में शमिता शेट्टी की एंट्री से कंटेस्टेंट हुए इनसिक्योर, तस्वीरों में देखिए इनका जलवा

रोहित शेट्टी का रियलटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 9' भले ही टीआरपी चार्ट परसट टॉप पर हो, लेकिन शो जिसके लिए जाना जाता है उसका जज्बा कम हो रहा है। नौंवा सीजन पिछले सीजन के एंटरटेनमेंट का आधा भी नहीं है।

खतरों के खिलाड़ी में शमिता शेट्टी की वाइल्ड कार्ड एंट्री होने से व्यूअर्स को काफी निराशा हुई है। शमिता शेट्टी की एंट्री से अन्य कंटेस्टेंट इनसिक्योर हो गए हैं और इसे ठीक नहीं मान रहे हैं।

शमिता शेट्टी ने कहा कि वह शुरूआत से ही शो में हिस्सा लेने वाली थीं लेकिन शो से ठीक पहले उन्हें डेंगू हो गया और वह अर्जेंटीना नहीं जा पाईं।

शमिता शेट्टी खतरों के खिलाड़ी 9 के सेट अन्य कंटेस्टेंट और होस्ट रोहित शेट्टी के साथ। आपको बता दें कि शमिता शेट्टी के आने से पहले श्रीसंत शो से बाहर हो गए, जिस पर लोगों ने हैरानी जताई।

शमिता शेट्टी को कॉकरोच से डर लगता है। इसका खुलासा कलर्स ने ट्विटर पर किया। लेकिन शो में एंट्री मारने के बाद शमिता को कॉकरेच से भरे जार में एक समान निकालने का टास्क दिया गया।

खतरों के खिलाड़ी को जब पता चला कि शमित शेट्टी को कॉकरेच से डर लगता है तो वह इससे बड़े-बड़े टास्क को कैसे पूरा कर पाएंगी।

शो में शमिता ने बॉलीवुड एंट्री मारी। उन्होंने लाल रंग की लेदर जैकेट और हील्स पहने हुए थे और स्टंट साइट पर एक फैंसी बाइक चलाती हुई दिखीं।

रोहित शेट्टी से गले मिलते हुए शमिता शेट्टी। शमिता के शो में आने से विवाद हो गया है। जिस तरीके से शमिता की एंट्री की गई है, अन्य कंटेस्टेंट इसे गलत समझ रहा है।

खतरों के खिलाड़ी 9 में एंट्री से पहले कलर्स ने शमिता शेट्टी के लिए चैट विद शमिता शुरू किया जिससे कि उनके फैंस सीधे तौर पर उनसे सवाल-जवाब कर सकें।

सकें। शमिता शेट्टी की एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की बहन हैं। वह भी शिल्पा शेट्टी की तरह अक्सर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में प्रॉपर्टी के विवाद में वह चर्चा में आईं।

नौंवा सीजन पिछले सीजन के एंटरटेनमेंट का आधा भी नहीं है। शो में इस बार विवाद भी ज्यादा हो रही है।

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।