अनन्या पांडे से शनाया कपूर, स्टार किड्स अरमान जैन की शादी में दिखे इस अंदाज में, देखें तस्वीरें

कपूर खानदान में हुई अरमान जैन और अनीसा मल्होत्रा की शादी के चर्चे सोशल मीडिया पर जमकर किये जा रहे हैं। इस शादी की तस्वीरें भी तेजी वायरल हो रही हैं। शादी में स्टारकिड्स के बच्चे भी अपने अंदाज में दिखाई दिए। कुछ तस्वीरें यहां देखिये।

शनाया कपूर और अनन्या पांडे की तस्वीर (फोटो: इंस्टाग्राम)

कपूर खानदान में हुई अरमान जैन और अनीसा मल्होत्रा की शादी के चर्चे सोशल मीडिया पर जमकर किये जा रहे हैं। इस शादी की तस्वीरें भी तेजी वायरल हो रही हैं। शादी में स्टारकिड्स के बच्चे भी अपने अंदाज में दिखाई दिए। कुछ तस्वीरें यहां देखिये।

संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर अरमान जैन और अनीसा मल्होत्रा की शादी में बहुत सुंदर लग रही थीं। अपने माता-पिता के साथ शादी में पहुंची शनाया से नजर ही नहीं हट रही थी।

अनन्या पांडे इस शादी में हमेशा ही तरह ही बेहद खूबसूरत लग रही थीं। लहंगा पहन कर अनन्या ने पार्टी में चार-चाँद लगा दिए।

अरमान जैन और अनीसा मल्होत्रा की शादी में बहन करिश्मा और करीना ने जमकर डांस किया। करिश्मा कपूर की बेटी समाइरा कपूर पिंक कलर के लहंगे में गजब की खूबसूरत लग रही थीं।

सुनील शैट्टी के बेटे अहान शैट्टी अपनी गर्लफ्रेंड तानिया श्रॉफ के साथ पार्टी में पहुंचे। इन दोनों की जोड़ी शानदार लग रही थी।

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्य बच्चन रेड कलर की ड्रेस में किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही थी।

करीना कपूर के लाडले सबसे छोटे नबाव यानी तैमूर अली खान अपने मामू की शादी में जमकर मस्ती करते हुए दिखाई दिए। डार्क ब्लू कुर्ते में तैमूर ने महफ़िल ही लूट ली।

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.