शिल्पा शेट्टी ने सेलिब्रेट किया बेटे वीवान का बर्थडे, हैरी पोटर थीम पर दिखा एक्ट्रेस के परिवार का अलग अंदाज

शिल्पा शेट्टी और उनके बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा ने शनिवार को अपने बेटे वीवान कुंद्रा की बर्थडे (Vivaan Kundra Birthday) पार्टी का आयोजन किया है। बर्थडे बॉय वीवान कुंद्रा अपनी पार्टी के लिए हैरी पोटर की तरह ड्रेस पहना हुआ था।

शिल्पा शेट्टी अपने बेटे विवान कुंद्रा और पति राज कुंद्रा के साथ। (फोटोः एपीएच इमेजेस)

शिल्पा शेट्टी और उनके बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा ने शनिवार को अपने बेटे वीवान कुंद्रा की बर्थडे पार्टी का आयोजन किया है। बर्थडे बॉय वीवान कुंद्रा अपनी पार्टी के लिए हैरी पोटर की तरह ड्रेस पहना हुआ था।

वीवान कुंद्रा ने हॉगवार्ट्स यूनीफॉर्म पहना हुआ था और हाथ में एक छड़ी और हैरी पोटर की तरह ही मोटा गोल चश्मा पहना हुआ था। उन्होंने मीडिया को काफी पोज दिए। इस दौरान उनके मम्मी-पापा भी साथ रहें।

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने भी अपने बेटे के जन्मदिन पर थीम पर आधारित ड्रेस पहना हुआ था। उन्होंने लार्ज सोर्टिंग हेट पहना हुआ था और राउंड ग्लासेज पहने हुए थे।

राज कुंद्रा ने अपने बेटे के जन्मदिन पार्टी के लिए लंबा ब्लैक कार्डिगन पहना हुआ था, जोकि होगवार्ट्स केप की तरह लग रहा था। उनकी टी शर्ट पर दीपका सिंबल बना हुआ था। यह सिंबल हैरी के माथे पर बने निशान की तरह था।

वीवान की बर्थडे पार्टी में बॉलीवुड के अन्य सितारें और स्टारकिड्स भी शामिल हुए। आयुष्मान खुराना और उनकी पत्नी ताहिरा कश्यप अपने बेटे विराजवीर और बेटी वरुष्का के साथ शामिल हुए।

वीवान की बर्थडे पार्टी में एक्ट्रेस ईशा देओल के बिजनेसमैन पति भारत तख्तानी भी बेटी राध्या के साथ पहुंचे। जबकि फिल्ममेकर फराह खान की अपने बेटे जार के साथ पहुंची।

इनके अलावा वीवान कुंद्रा की बर्थडे पार्टी में सलमान खान की बहन अर्पिता भी अपने बेटे आहिल के साथ पहुंची। इतना ही बॉलीवुड के कई अन्य स्टारकिड भी इस बर्थडे पार्टी में शामिल हुए।

शिल्पा शेट्टी ने हाल ही में अपने बेटे का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह टाइगर श्रॉफ को इम्प्रेस करने की कोशिश कर रहे थे। इस वीडियो में वीवान शर्टलेस दिखा और वह बैक फ्लिप कर रहा था।

वीवान इस वीडियो में अपने गुरु और स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 के एक्टर के सामने कुछ स्किल्स दिखा रहा था। इसके लिए शिल्फा शेट्टी ने टाइगर श्रॉफ को धन्यवाद कहा था।

विवान कुंद्रा को टाइगर श्रॉफ ने अपनी इंस्पिरेशन बताई। उन्होंने कहा कि अब वह वीवान से प्रेरित होंगे। यह सुपरहीरो ब्रो वीवान के लिए शुरुआत है। अभी तो उसे और आगे बढ़ना है।

आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने साल 2009 में शादी की थी और साल 2013 में विवान का जन्म हुआ। वह अक्सर अपनी मैरिड लाइफ का जिक्र करती हैं।

शिल्पा शेट्टी ने सुपर डांसर 3 के मंच पर कहा था कि किसी भी रिलेशनशिप में दोस्ती का रिलेशनशिप बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। उन्हें लगता है कि राज कुंद्रा और वह शादी के रिलेशनशिप में नहीं बल्कि दोस्ती के रिलेशनशिप में है।

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।