Shraddha Kapoor Birthday Special: श्रद्धा कपूर को चाय पीना बहुत हैं पसंद, लता मंगेशकर से हैं ये नाता

Shraddha Kapoor Birthday Special: बाघी 3 (Baaghi 3) एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। श्रद्धा कपूर का जन्म 3 मार्च, 1987 मुंबई में हुआ था। श्रद्धा केपिताजी शक्ति कपूर पंजाबी हैं और मां शिवांगी कोल्हपुरे मराठी, लेकिन श्रद्धा खुद को अपनी मां की तरह मराठी ही मानती हैं।

Shraddha Kapoor Birthday Special: श्रद्धा कपूर को चाय पीना बहुत पसंद है, लता मंगेशकर से हैं ये नाता

बाघी 3 (Baaghi 3) एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। श्रद्धा कपूर का जन्म 3 मार्च, 1987 मुंबई में हुआ था। श्रद्धा के पिताजी शक्ति कपूर पंजाबी हैं और मां शिवांगी कोल्हपुरे मराठी, लेकिन श्रद्धा खुद को अपनी मां की तरह मराठी ही मानती हैं। वह हमेशा मराठी में बोलती है। बता दें, श्रद्धा ने 2010 में फिल्म 'तीन पत्ती' से बॉलीवुड डेब्यू किया था, हुए उसके बाद फिर कभी उन्होंने मुड़कर पीछे नहीं देखा। श्रद्धा आज सक्सेसफुल अभिनेत्रियों में से एक है। उन्होंने कई सारे फिल्मों में काम किया है। चलिए देखते हैं उनकी ज़िन्दगी से जुडी कुछ बातें

हम सभी ने श्रद्धा कपूर की एक्टिंग और डांसिंग देखी है। वह जितनी अच्छी अभिनेत्री हैं उतनी ही अच्छी डांसर भी है। उनका डांसर हमने स्ट्रीट डांसर 3D में देख चुके है। और सच में उनकी डांस कबीले तारीफ़ है।

हमने टाइगर श्रॉफ की क्रश के बारे में बात कि थी कि स्कूल में श्रद्धा कपूर उन्हें बहुत पसंद थीं लेकिन कभी उन्होंने अपनी फीलिंग उनको नहीं बताई। लेकिन स्कूल में श्रद्धा कपूर का क्रश तो कोई और था। एक इंटरव्यू के दौरान श्रद्धा ने बताया था कि उनका पहला क्रश उनका क्लासमेट था और वह उस वक्त फर्स्ट स्टैंडर्ड में पढ़ती थीं।

उनके पहली फिल्म के बारे में बात करें तो, उनको पहली फिल्म फेसबुक के जरिए ऑफर हुई थी। एक इंटरव्यू के दौरान श्रद्धा ने कहा था कि 'एक दिन फिल्ममेकर अंबिका हिंदुजा ने मेरी कई तस्वीरें फेसबुक पर देखीं और मुझेल कॉन्टैक्ट किया।'

2013 में आई 'आशिकी 2' में लीड एक्ट्रेस की भूमिका निभाने वाली श्रद्धा को ब्लॉकबस्टर फिल्म मिली। इस फिल्म ने 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की थी। उसके बाद उन्होंने कभी पीछे नहीं देखा।

उनके परिवार की बात करें तो, श्रद्धा कपूर लता मंगेशकर के साथ ख़ास रिश्ता है। दरअसल, श्रद्धा कपूर के दादा यानि शक्ति कपूर के पिता लता मंगेशकर के कजिन थे। इस रिश्ते के हिसाब से लता मंगेशकर श्रद्धा कपूर की दादी लगती हैं।

श्रद्धा कपूर को बात करना बहुत पसंद है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, दोस्तों के साथ घण्टों चैटिंग करना श्रद्धा को बहुत पसंद है। साथ ही श्रद्धा को घूमना बहुत पसंद है उनकी पसंदीदा जगह न्यूयॉर्क, गोवा, लद्दाख श्रद्धा कपूर हैं।

श्रद्धा को समुद्र का नजारा देखना बहुत अच्छा लगता है। वह समुद्र के पास ही रहती हैं इसलिए जब सुबह उठती हैं तो उन्हें समुंदर का नजारा देखना बहुत पसंद है।

श्रद्धा कपूर को ये शौक जानकार रह जाओगे हैरान, श्रद्धा को चाय पीना बहुत पसंद है। उन्हें मीठा भी बहुत पसंद है। जैसे कि Chocolate, जलेबी, Pan cakes बहुत पसंद है।