Shraddha Kapoor Photos: श्रद्धा कपूर ने शेयर की ग्लैमरस फोटो! जमकर हो रही हैं वायरल

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। श्रद्धा कपूर ने इंस्टाग्राम पर दिलचस्प फोटो शेयर किए हैं। इसमें श्रद्धा कपूर ब्लैक वेलवेट की स्लिट गाउन पहने नजर आ रही हैं। इसी के साथ ही उन्होंने मैचिंग हिल्स भी पहन रखी हैं। श्रद्धा कपूर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

श्रद्धा कपूर (फोटो: इंस्टाग्राम)

श्रद्धा कपूर इन तस्वीरों में बहुत खूबसूरत लग रही हैं। श्रद्धा कपूर शूटिंग लोकेशन पर भी वहीं कपड़े पहने नजर आईं। श्रद्धा कपूर को इसके पहले मुंबई में भाई सिद्धांत कपूर के साथ स्पॉट किया गया। दोनों साथ में काफी कूल लग रहे थे।

श्रद्धा कपूर इन दिनों शादी की खबरों को लेकर भी काफी सुर्ख़ियों में हैं। खबर सामने आई कि वह रोहन श्रेष्ठा के साथ शादी करने जा रही हैं। दिल्ली से लौटते समय पत्रकारों ने उनसे पूछा कि क्या वह शादी के लिए मुंबई आई हैं। इसपर श्रद्धा कपूर ने कहा 'क्या कहते हो?'

रोहन श्रेष्ठा को लेकर श्रद्धा कपूर के पिता शक्ति कपूर ने कहा कि वह घर पर आता रहता है लेकिन वह बचपन से घर आ रहा है। श्रद्धा ने अभी उनसे शादी के बारे में मुझे नहीं बताया है। मेरे लिए दोनों बच्चे समान हैं। मैं नहीं जानता कि दोनों एक-दूसरे के बारे में क्या सोच रहे हैं।

हाल ही में श्रद्धा ने निर्देशक लव रंजन की फिल्म की शूटिंग का पहला शेड्यूल पूरा किया और मुंबई वापस लौट आई। इस फिल्म की शूटिंग दिल्ली में हो रही थी। इस फिल्म में उनके अलावा रणबीर कपूर की मुख्य भूमिका में है।

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.