PHOTOS: सिंबा की सक्सेस पार्टी में करण जौहर के घर पहुंचे स्टार कास्ट, कुछ इस अंदाज में नजर आईं दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म सिंबा ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है। इस फिल्म की अब तक की कुल कमाई 175 करोड़ है। फिल्म की कमाई की खुशी से रणवीर सिंह फुले नहीं समा रहे हैं। फिल्म की सफलता के जश्न के लिए स्टार कास्ट करण जौहर के घर में कल रात पार्टी थी।

सिंबा की सफतला की खुशी रणवीर सिंह के चेहरे में साफ देखने को मिल रही है। अपने अंदाज में कैमरे में पोज देते रणवीर सिंह

करण जौहर के घर में सिंबा का कल देर रात जश्न मना। इसमें फिल्म के सभी स्टार कास्ट नजर आए। रणवीर सिंह अपनी इस फिल्म की सफलता से कितने खुश हैं वो तो आप इन तस्वीरों में देख ही सकते हैं।

इस जश्न की पार्टी में करण जौहर के घर सोनू सूद ने भी हिस्सा लिया। इस मौके पर वो बेहद ही कूल अदांज में स्पॉट हुए। उन्होंने ब्लैक और खाकी कलर के आउटफिट पहने हुए थे।

सारा अली खान मीडिया को पोज देते हुए स्पॉट हुईं। उन्होंने इस मौके पर ड्रेस पहनी हुई थी। इसके साथ ही उन्होंने अपने बालों को ओपन करके अपने लुक को कम्पलीट किया था।

पति रणवीर सिंह की इस खुशी में शामिल होने करण जौहर के घर पहुंची दीपिका पादुकोण, कुछ इस अदांज में आईं नजर।

सारा अली खान की सिंबा बॉलीवुड में दूसरी मूवी है। सारा ने अपनी पहली फिल्म केदारनाथ में अच्छा प्रदर्शन किया। इसके बाद सिंबा की सफलता के बाद सारा ने बहुत कम वक्त में इंडस्ट्री में अपनी जगह बना ली है।

फिल्म सिंबा रणवीर सिंह की करियर की पहली फिल्म बन गई है। जिसने पहले ही दिन 20.72 करोड़ का आकड़ा पार कर लिया था। रणवीर की पद्मावत ने पहले दिन तकरीबन 19 करोड़ की कमाई की थी।

फिल्म की कमाई देखकर ये कह सकते हैं कि जल्द ही बॉक्स ऑफिस में ये 200 करोड़ का आकड़ा पार कर देगी। तस्वीर में फिल्म स्टार कास्ट के साथ रोहित शेट्टी और काजोल।

गौरतलब है कि इन दिनो रणवीर सिंह अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ हनीमून मनाने गए हुए हैं। रणवीर सिंह अपनी फिल्म सिंबा के चलते शादी के बाद हनीमून में गए। फिल्म रिलीज के बाद रणवीर सिंह दीपिका पादुकोण के साथ तकरीबन शादी के डेढ़ महीने बाद छुट्टियां मनाने गए हुए हैं। बहरहाल आज रणवीर सिंह की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का जन्मदिन है। रणवीर अपनी पत्नी के जन्मदिन और फिल्म की सफलता का जश्न सेलिब्रेट कर रहे होंगे।

रणवीर सिंह आने वाले दिनों में गल्ली बॉय और करण जौहर की तख्त जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं।

कविता सिंह :विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।