सामने आईं दीपवीर की शादी समारोह की तस्वीरें, शाही महल की तरह सजा है विला

आखिरकार दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी के बंधन में बंध गए हैं। लेक कोमो के विला की शादी समारोह की तस्वीरें सामने आई हैं। फोटो क्रेडिट- Faridoon Shahryar

दीपिका और रणवीर दोनों को बधाईयां मिलना शुरु हो गई है। इन तस्वीरों को देखकर आप WoW कहने से खुद को नहीं रोक पाएंगे।

विला कूी सजावट देखकर लग रहा है जैसी इनकी शादी किसी फेरीटेल स्टोरी की तरह ही हुई है। कहने का मतलब है नजारा कुछ यूं हैं जैसे मानों जन्नत भी कुछ ऐसा ही होता होगा।

इनकी शादी में सिर्फ 40 मेहमान इटली गए थे। जिनके स्वागत के लिए खास तरह से विला को सजाया गया। वहीं बॉलीवुड स्टार्स में संजय लीला भंसाली , शाहरुख खान, फराह खान आज सुबह इटली पहुंचे।

लेक कोमो के इस विला को बड़े ही शाही अदांज में सजाया गया है। सजावट इतनी खूबसूरत है सोचो पास से नजारा देखने में कितना खूबसूरत होगा।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी पूरी तरह कोंकणी रस्म से की गई। वहीं कल ये दोनों कपल आनंद कराज शादी कल गुरूद्वारें में करेंगे।

किसी जन्नत से कम नहीं लग रही है विला की ये सजावट। इस कपल की तस्वीरेें सामने नहीं आई हैं। जिसका हर किसी को बड़ा इंतजार है।

 

 

कविता सिंह :विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।