सोनाक्षी सिन्हा ने लखनऊ में अपनी मां के लिए किया चुनाव प्रचार, तस्वीरों में देखिए कैसे डिंपल यादव संग आईं नजर

रोड शो लखनऊ के तीन विधानसभा से होकर गुजरा था। इस दौरान सोनाक्षी सिन्हा और मुलायम सिंह यादव की बड़ी बहू डिंपल यादव को देखने के लिए लोगों की जबरदस्त भीड़ रोड पर लग गई।

सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी मां के लिए किया चुनाव प्रचार (फोटो साभार- मानव/वायरल)

शुरुवार के दिन एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा का एक ऐसा अंदाज देखने को मिला जिसके बारे में शायद ही कोई सोच सकता था। लखनऊ में एक एक्ट्रेस अपनी मां और सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी पूनम सिन्हा के सर्मथन में रोड शो करते हुए नजर आईं।

इस दौरान सोनाक्षी सिन्हा अपनी मां पूनम सिन्हा और अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव के साथ दिखाई दी। इस दौरान उनके चेहरे पर आई मुस्कान देखने को लायक थी।

रोड शो के दौरान जहां डिंपल यादव और पूनम सिन्हा साड़ी पहने हुए नजर आईं थी। तो वहीं, सूट पहने हुए खुले बालों में सोनाक्षी सिन्हा बेहद ही खूबसूरत लग रही थी।

रोड शो लखनऊ के तीन विधानसभा से होकर गुजरा था। इस दौरान सोनाक्षी सिन्हा और मुलायम सिंह यादव की बड़ी बहू डिंपल यादव को देखने के लिए लोगों की जबरदस्त भीड़ रोड पर लग गई।

वहीं, ऐसा कहा जा रहा है कि रोड शो के दौरान उनका रथ कैसरबाग के अंदर तारों के जालों में फंस गया था। इसके बाद एक्ट्रेस की सुरक्षा गार्डो ने डंडे की मदद से रथ को आगे बढ़ाने में मदद की इस दौरान सोनाक्षी सिन्हा ने भी उनकी मदद की।

इस रोड शो से पहले पूनम सिन्हा ने जब अपना नामांकन दाखिल कराया था। उस वक्त उनके पति शत्रुघ्न सिन्हा ने रोड शो किया था। वही अब उनकी बेटी ने ये काम किया है।

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इससे पहले कभी किसी राजनीतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेती हुई नजर नहीं आईं हैं। यहां तक की अपने पिता शत्रुघ्न सिन्हा के लिए भी उन्होंने कभी रोड़ शो नहीं किया था।

इसके साथ ही आपको बताते चलें कि इस रोड शो में वो एक हीरोइन के तौर पर नहीं बल्कि एक बेटी के तौर पर अपनी मां की मदद करने के लिए आई थी।

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने रोड शो के दौरान अपनी बात में कहा कि मेरी मां ने एक बेहद ही बहादुरी वाला कदम उठाया है। जिस तरह से मेरी मां हम लोगों का ख्याल रखती हैं ऐेस ही वो आप सभी का भी ख्याल रखेंगी।

वहीं, बात करें एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के करियर की तो एक्ट्रेस हाल ही में करण जौहर की फिल्म कलंक में नजर आईं थी, जिसमें उनका लुक काफी अच्छा नजर आया था।

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।