सोनम कपूर से आनंद आहुजा दोस्त के लिए करने गए थे बात, लेकिन शुरू करदी थी खुदकी Lovestory

Sonam Kapoor And Anand Ahuja 2nd Marriage Anniversary: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने आनंद आहुजा के साथ साल 2018 में 8 मई को शादी के बंधन में बंध गई। आज ये जोड़ी अपनी शादी की दूसरी सालगिरह मना रही हैं। इस खास मौके पर उन्होंने अपने पति को खास अंदाज में विश किया है। सोनम कपूर ने आनंद के साथ ली गई अपनी तस्वीर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने एक बेहद खूबसूरत मैजेस भी लिखा है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने आनंद आहुजा के साथ साल 2018 में 8 मई को शादी के बंधन में बंध गई। आज ये जोड़ी अपनी शादी की दूसरी सालगिरह मना रही हैं। इस खास मौके पर उन्होंने अपने पति को खास अंदाज में विश किया है। सोनम कपूर ने आनंद के साथ ली गई अपनी तस्वीर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने एक बेहद खूबसूरत मैजेस भी लिखा है।

सोनम और आनंद शादी के बाद से अपनी क्यूट रोमांटिक तस्वीरों से फैन्स का खूब मनोरंजन करते हैं।

अगर दोनों की लव स्टोरी की बात करें तो ये भी काफी मजेदार है। दरअसल, आनंद का दोस्त सोनम को पसंद करता था, जिसके चलते आनंद सोनम से बात करने पहुंचे थे।

बता दे, उस दौरान खुद आनंद भी नहीं जानते थे कि वो खुद ही सोनम को दिल दे बैठेंगे। दोनों की लवस्टोरी भी काफी इंट्रेस्टिंग हैं। इन दोनों की मुलाकात साल 2015 में हुई थी, उस दौरान वो अपनी फिल्म 'प्रेम रत्म धन पायो' को प्रमोट कर रही थी।

सोनम ने अपनी पहली मुलाकात के बारे में बताया था, ''मैंने आनंद और उनके दोस्त को देखा था. उनका दोस्त मेरी तरह लंबा था और उसे पढ़ना भी बहुत पसंद था। साथ ही वो हिंदी फिल्मों का फैन भी था। वो एक पढ़ा लिखा अच्छा इंसान था.''

सोनम ने कहा, ''कभी-कभी लोग कहते हैं कि जिनकी पसंद मिलती है वो साथ रह सकते हैं। किसी ने कभी नहीं सोचा था कि मैं और आनंद कभी साथ रह पाएंगे। हम दोनों एक दूसरे से बिल्कुल अलग हैं।

उन्होंने बताया,''जब मैं आनंद कपूर से मिली थी तब तो उन्हें ये भी नहीं पता था कि मेरे पिता अनिल कपूर हैं। मैं उस पूरी शाम आनंद से बात करती रही। आनंद मेरी बात अपने दोस्त से करवाना चाहता था। और वो मिडिस मैन बना था लेकिन अंत में मै और आनंद ही बात करते रहे.''

सोनम कपूर और आनंद आहुजा साल 2018 में 8 मई को मुंबई में शादी के बंधन में बंधे। जहां बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सेलेब्स शादी अटेंड करने पहुंचे थे।