सोनम कपूर ने पति आनंद आहूजा के साथ शेयर की अपने आलीशान बेडरूम की तस्वीरें, ड्रीम हाउस जैसा है एक्ट्रेस का घर

Sonam Kapoor And Anand Ahuja Photos: बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) इन दिनों लॉकडाउन की वजह से अन्य कलाकारों की तरह अपने पति के साथ घर में ही कैद है। इन दिनों एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हालही में सोनम ने अपने खूबसूरत बेडरूम की तस्वीरें शेयर की है

Sonam Kapoor And Anand Ahuja Photos: बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) इन दिनों लॉकडाउन की वजह से अन्य कलाकारों की तरह अपने पति के साथ घर में ही कैद है। इन दिनों एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। लॉकडाउन के दिनों में वो अपने पति के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं।

हाल ही में उन्होंने लॉकडाउन में अपनी वेडिंग सेकंड मैरेज एनिवर्सरी मनाई। एक्ट्रेस सेल्फ आइसोलेशन में दिन गुजार रहीं है।

अब हालही में सोनम ने अपने आलीशान बेडरूम का दीदार अपने फैंस को कराया है। सोनम ने पति आनंद के साथ अपने बेडरूम की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

बता दे, सोनम कपूर अपने पति आनंद आहूजा के साथ सेल्फ आइसोलेशन में हैं। मार्च में वो लंदन से वापस आईं थीं, जिसके बाद से एक्ट्रेस क्वारंटीन हैं। इस बीच सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर पति आनंद आहूजा और अपने ससुराल के घर की कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

सोनम की ये तस्वीर पति आनंद ने क्लिक की है।

सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपने ससुराल के घर की लिविंग रूम, रसोई, स्टडी रूम और गार्डन की तस्वीर शेयर की है।

इस तस्वीर में आनंद आहूजा कंप्यूटर चलाते नजर आ रहे हैं।

इन तस्वीरों को देख कर ऐसा लग रहा है जैसे ये कपल्स अपना क्वारंटाइन समय बहुत ही यादगार बना रहे हैं।