PHOTOS: डैशिंग लुक में सलमान खान की धमाकेदार एंट्री, हॉट सिजलिंग अवतार में दिखीं कैटरीना कैफ

स्टार स्क्रीन अवार्ड्स ने इस साल को धमाकेदार विदाई दी। इसमें बॉलीवुड के तमाम सितारों ने शिरकत की।

जहां 2018 की बेस्ट फिल्मों को सम्मानित किया गया। इसमें रणवीर सिंह, राजकुमार रॉय, आयुष्मान खुराना जैसे तमाम हस्तियों को अवार्ड मिला।

सितारों ने रेड कार्पेट पर अपने जलवे बिखेरे। इस कार्यक्रम में सलमान खान भारत की पूरी टीम यहां मौजूद थी जिनमें कैटरीना कैफ और नोरा स्टेज पर जलवे बिखेरते दिखे।

सलमान खान के लिए साल रेस 3 के तौर पर बहुत अच्छा नहीं रहा लेकिन अगले साल वो ईद पर भारत नाम का धमाका करने जा रहे हैं।

सलमान खान ने Star Screen Awards 2018 में पहुंंच कर अवार्ड की रात में चार चांद लगा दिए। सलमान ब्लैक आउटफिट में नजर आए। इस दौरान वो हमेशा की तरह की हैंडसम लग रहे थे।

कैटरीना कैफ उफ्फ, कैटरीना कैफ भारत से पहले ज़ीरो में अपने जलवे बिखेरते नज़र आएंगी। फिलहाल तो वो रेड कार्पेट पर ही होश उड़ा रही हैं।

कैटरीना कैफ ने इस दौरान व्हाइट कलर के गाउन में दिखीं। उन्होंने अपने बालों को खोल रखा था। जिसने उनके लुक को पूरी तरह से कम्पलीट किया था।

कैटरीना कैफ सलमान खान के साथ भारत फिल्म में नजर आएंगी। वहीं इन दिनों वो अपनी अपकमिंग फिल्म जीरो के प्रमोशन में बिजी है।

जैकलीन फर्नांडिस Star Screen Awards 2018 में बेबी पिंक कलर के आउटफिट में नजर आईं। उन्होंने इस दौरान अपने बालों को खोलकर अपने लुक को कम्पलीट किया।

Star Screen Awards 2018 में सलमान खान की बहन अर्पिता खान भी नजर आई। उन्होंने अपने पति आयुष शर्मा के साथ इस इंवेट में शिरकत की थी।

कविता सिंह :विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।