सुपरस्टार प्रभास को ऑन-स्क्रीन नाम और किरदार से इंडियन सिनेमा में मिली पहचान, पढे स्पेशल रिपोर्ट 

साउथ एक्टर प्रभास ( Prabhas) सिर्फ दक्षिण में नहीं बल्कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी बहुत मशहूर है। उनेक फैन फोल्ल्वर्स जितने साउथ में है उतने ही यहां भी है। अभी प्रभास जान (Jaan) की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में प्रभास के साथ पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) लीड रोल में नज़र आयेंगी। इस फिल्म की चर्चा अभी से होने लगी हैं। बताय जा रहा हैं कि इस फिल्म के रिलीज़ के बाद प्रभास अपनी सपनो की रानी के साथ शादी करने वाले हैं।

साउथ एक्टर प्रभास ( Prabhas) सिर्फ दक्षिण में नहीं बल्कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी बहुत मशहूर है। उनेक फैन फोल्ल्वर्स जितने साउथ में है उतने ही यहां भी है। हाल ही प्रभास की फिल्म साहो (Saaho) ने अच्छा प्रदर्शन किया है। इस फिल्म में वह श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) के साथ अहम् किरदार में नज़र आये थे। अभी प्रभास जान (Jaan) की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में प्रभास के साथ पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) लीड रोल में नज़र आयेंगी। इस फिल्म की चर्चा अभी से होने लगी हैं। बताय जा रहा हैं कि इस फिल्म के रिलीज़ के बाद प्रभास अपनी सपनो की रानी के साथ शादी करने वाले हैं। बता दें, प्रभास को खाना बहुत पसंद है, पूजा हेगड़े एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि प्रभास बहुत ही शांत व्यक्ति है। उन्हें सिर्फ खाना पसंद नहीं बल्कि लोगों को खिलाना ज्यादा पसंद है। तो आईये जानते है प्रभास के ऑन-स्क्रीन करैक्टर का नाम और किरदार के बारे में --

बाहुबली सीरीज - बाहुबली : दुनिया में ऐसा कोई नहीं है जो जिसने बाहुबली देखी ना हो। इस फिल्म के दुसरे भाग में लोग जानने के लिए उत्सुक थे की कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा? और वजह तो हम सब अब जानते ही है। प्रभास ने इस फिल्म में बाहुबली का किरदार निभाया था। उनका इनोसेंट लुक और परिवार और गांव वालों के प्रति प्यार देखकर सभी उनके ओर आकर्षित हुए थे।

साहो - अशोक चक्रवर्ती : साहो प्रभास की सुपरहिट फिल्मों में एक हैं। इस फिल्म में प्रभास ने अशोक चक्रवर्ती का किरदार निभाया था। इस फिल्म में प्रभास ने कभी चोर, तो कभी पुलिस तो कभी करोडो का मालिक के किरदार से लोगों का दिल जीत लिया था। इस फिल्म में प्रभास की प्रेमिका का किरदार जो एक पुलिस अफसर होती हैं वह हैं श्रद्धा कपूर। इस फिल्म में और भी बॉलीवुड अभिनेता जैसे नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ, और चंकी पांडे नज़र आये थे। इस फिल्म में प्रभास की पंचलाइन बहुत आकर्षित थी।

मिर्ची - जय : मिर्ची में प्रभास और ऋचा के लव स्टोरी को काफी सहराना मिला था। जय (प्रभास) और मानसा (ऋचा) की लव स्टोरी काफी पसंद गया था। इस फिल्म से प्रभास की पॉपुलैरिटी बहुत बढ़ गई थी।

रिबेल - ऋषि : रिबेल एक एक्शन ड्रामा फिल्म थी जो की 2012 में आई थी। प्रभास ने इस फिल्म में ऋषि का किरदार निभाया था, उनका एंग्री यंग मैन लुक से लोग काफी प्रभावित हुए थे। उनका डायलॉग टाइमिंग बोलना साथ ही कॉमेडी के वजह से दर्शाकों का ध्यान उनकी तरफ उस वक़्त आकर्षित हुआ था।

मिस्टर परफेक्ट - विक्की : 2011 में मिस्टर परफेक्ट रिलीज़ हुआ था। प्रभास को विक्की के किरदार में देखकर बहुत सारी लडकियां उनपर दिल हार बैठी थी। प्रभास और काजल अग्रवाल का ऑन-स्क्रीन लव स्टोरी लोगों को बहुत पसंद आई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिज़नेस किया था।