Taimur Ali Khan Birthday: दो साल के हुए छोटे नवाब, तस्वीरों के जरिए जानिए 10 अनसुनी बातें

सोशल मीडिया में छाए रहने वाले तैमूर अली खान आज पूरे दो साल के हो गए हैं। इन दिनों तैमूर अपने मम्मी पापा के साथ साउथ अफ्रीका में हैं। केपटाउन में तैमूर अपना जन्मदिन मना रहे हैं।

स्टार किड्स जहां भी जाते हैं, सबका ध्यान अपनी ओर खींच लेते हैं। इस समय सबसे ज्यादा फेमस हैं पटौदी खानदान के बच्चे, तैमूर अली खान और इयाना। इसमें तैमूर ने कुछ ऐसा कारनामा किया कि अपनी मम्मी पापा को पीछे छोड़ दिया।

याहू ने सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहने वाले भारतीय पर्सनालिटी की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में तैमूर अली खान भी शामिल है।

करीना कपूर खान ने 20 दिसंबर, 2016 को तैमूर अली खान को जन्म दिया था। जन्म से लेकर अब तक तैमूर अली खान सुर्खियों में बने हुए हैं। उनकी एक से एक प्यारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तहलका मचाती रहती हैं।

तैमूर के प्ले स्कूल के बाद सैफ और करीना तैमूर को इग्लैंड के बोर्डिंग स्कूल भेजने का प्लान कर रहे हैं। करीना चाहती हैं क‍ि तैमूर अपने दादा मंसूर अली खान पटौदी जैसा क्र‍िकेटर बने। उनके दादा मशहूर और द‍िग्‍गज क्र‍िकेटर थे।

तैमूर ना सिर्फ करीना और सैफ के लाडले हैं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी उनका बोलबाला है। आए दिन उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। तैमूर अली खान आज से 2 साल के हो गए हैं। आइए जानते हैं तैमूर के बारें में 10 दिलचस्प बातें…

1- तैमूर अली को प्रकृति से बहुत प्यार है। वो अक्सर खुले में खेलते हुए स्पॉट होते रहते हैं।

2- छोटे नवाब को घूमना और लोगों से मिलना-जुलना भी खूब पंसद हैं।

3- तैमूर देखने में जितने क्यूट हैं उतने ही वो बहुत बदमाश भी हैं। उनकी मम्मी करीना उन्हें छोटा गुंडा कहती हैं।

5- तैमूर मिठाईयों के भी दिवाने हैं, उनको मीठा खाना खूब पंसद है।

6- तैमूर को अपने खिलौनों से बहुत प्यार है। इसमें उनकी इलेक्ट्रिकल कार फेवरिट है।

7- तैमूर Baby और Gum कहना सीख गए हैं। वो अपनी तुतलाती जुबान से बहुत कुछ कहने की कोशिश करते रहते हैं।

8- तैमूर इतने शैतान हैं कि वो योगा के वक्त पापा सैफ की नकल उतारते हैं।

9- सोने से पहले तैमूर अली खान को चांद देखना बहुत पसंद है। इससे ये बात साबित होती है कि उन्हें प्रकृति से बहुत प्यार है।

10- तैमूर अली खान के दिन की शुरुआत भगवान की आरती से होती है।

कविता सिंह :विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।