घुड़सवारी करने निकले तैमूर अली खान, कुछ इस तरह दिखा शाही अंदाज

करीना कपूर खान ने 20 दिसंबर, 2016 को तैमूर अली खान को जन्म दिया था...

एक्ट्रेस करीना कपूर और एक्टर सैफ अली खान की लाइफ में सबसे प्यार मूवमेंट शायद उस वक्त होगा जब प्यारे तैमूर अली खान उनके घर में पैदा हुए होंगे।

करीना कपूर खान ने 20 दिसंबर, 2016 को तैमूर अली खान को जन्म दिया था। जन्म से लेकर अब तक तैमूर अली खान सुर्खियों में बने हुए हैं। उनकी एक से एक प्यारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तहलका मचा देती हैं।

इस बार तो नवाब परिवार के चिराग तैमूर अली खान घाड़े की सिवारी करते हुए नजर आएं हैं। तैमूर का अंदाज देख के तो आपको सैफ अली खान की याद आ ही जाएगी।

इसमें कोई दो राय नहीं है कि करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान को पूरी दुनिया में काफी पसंद किया जाता है। लेकिन इस बार उन्होंने घुड़सवारी करते हुए अपनी क्यूटनेस और बढ़ा दी हैं।

तैमूर अली खान को घुड़सवारी कितनी पसंद आई है ये बात तो नन्हें नवाब के खिलखिलाते हुए चेहरे को देखकर ही पता लग रही हैं। तैमूर की स्माइल काफी क्यूट लग रही हैं।

वैसे तैमूर अली खान के पहले जन्मदिन सेलिब्रेशन के दौरान डैड सैफ अली खान ने अपने बेटे को कुछ घुड़सवारी के लेस्न दिए थे और वो तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी।

तैमूर अली खान ने घुड़सवारी करते वक्त मीडिया की तरफ देख स्माइल भी की और उन्होंने इस दौरान ब्लैक कलर की टी - शर्ट पहनी हुई थी। जिसके पीछे तैमूर लिखा हुआ था।

वहीं, दोबारा तैमूर अली खान को स्पॉट किया गया जिसमें उन्होंने येलो कलर की टी शर्ट और ब्लू कलर निकर पहना हुआ था। उस दौरान वह अपनी नैनी के साथ थे।

कुछ वक्त पहले करीना ने अपने बेटे के बारे में पिंकविला से खुलकर बात की है। करीना बताती हैं कि तैमूर लंबे टाइम से प्ले स्कूल जा रहे हैं। तैमूर अभी 18 महीने के हैं। उन्हें अक्सर नैनी के साथ प्ले स्कूल जाते देखा जाता है।

प्ले स्कूल के बाद सैफ और करीना तैमूर को इग्लैंड के बोर्डिंग स्कूल भेजने का प्लान कर रहे हैं। करीना चाहती हैं क‍ि तैमूर अपने दादा मंसूर अली खान पटौदी जैसा क्र‍िकेटर बने। उनके दादा मशहूर और दिग्गज क्रिकेटर थे।

तैमूर ना सिर्फ करीना और सैफ के लाडले हैं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी उनका बोलबाला है। आए दिन उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। तैमूर अली खान इस साल दिसंबर में दो साल के हो जाएंगे।

एक्ट्रेस करीना कपूर और सैफ अली खान के इकलौते नवाब तैमूर अली खान कुछ वक्त पहले बैटमिंटन खेलने निकले थे।

अली खान को अक्सर करीना कपूर खान के साथ देखा जाता है| अक्सर वो शूट्स पर अपने पिता सैफ अली खान के साथ नज़र आते है| उनका क्यूट लुक लोगों को खूब पसंद आता है|

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।