सैफ अली खान-करीना कपूर एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट, नाइट ड्रेस में यूं जम्हाई लेते नजर आए तैमूर, देखिए तस्वीरें

सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और करीना कपूर (Kareena Kapoor) अपने बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। इस दौरान तैमूर का बेहद क्यूट अंदाज नजर आया। देखिए ये खास तस्वीरें।

करीना कपूर, सैफ अली खान और तैमूल अली खान एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए(फोटो:मानव मंगलानी)

सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और करीना कपूर (Kareena Kapoor) अपने बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। इस दौरान तैमूर का बेहद क्यूट अंदाज नजर आया। नाइट ड्रेस में वो अपने पापा सैफ अली खान की गोद में जम्हाई लेते नजर आए।

करीना कपूर का कैजुअल लेकिन स्टाइलिश लुक नजर आया। वो यहां दिखीं ब्लू लूज फिटिंग डेनिम और व्हाइट टॉप में। इसे उन्होंने एक ब्लैक ओवरकोट से पेयर किया था। इसके साथ ही सनग्लासेज से अपने लुक को ट्रेंडी टच दिया।

सैफ अली खान का सेमी-फॉर्मल लुक में काफी डैशिंग अंदाज नजर आया। वो दिखे लाइट पिंक शर्ट और डार्क ब्लू डेनिम में। इसे उन्होंने सनग्लासेज से पेयर कर और भी स्टाइलिश टच दिया था।

तैमूर अली खान का ब्लू स्ट्राइप नाइट ड्रेस में काफी क्यूट अंदाज दिखा। हर बार की तरह उनके क्यूटनेस से आपकी नजरें नहीं हटेंगी। उनके इसी क्यूट अंदाज पर लोग उनकी एक झलक पाने के लिए बैचेन रहते हैं।

हाल ही में करीना कपूर ने बताया था कि वो तैमूर अली खान को बाहर का खाना नहीं खाने देती हैं। वो किसी बर्थडे पार्टी में तैमूर के लिए हमेशा अपने साथ घर का खाना लेकर जाती हैं। वो उनकी डाइट को लेकर काफी सजग हैं।

आपको बता दें कि करीना कपूर जल्द ही जीटीवी के डांस रियालिटी शो 'डांस इंडिया डांस' से टीवी पर डेब्यू करेंगी। ऐसा कहा जा रहा है कि इस शो के बाद वो टीवी पर सबसे ज्यादा रकम पाने वाली एक्ट्रेस बन गई हैं।

करीना कपूर के इस नए शो का हाल ही में प्रोमो जारी हुआ था। इसके अलावा सेट से उनके फोटोशूट की भी कुछ तस्वीरें सामने आई थी। इसमें करीना का काफी ग्लैमरस अंदाज नजर आया था।

सिर्फ करीना नहीं, सैफ अली खान भी सीरियल 'कहां हम कहां तुम' से टीवी पर डेब्यू करेंगे। इसमें उनके साथ दीपिका ककर और करण ग्रोवर नजर आएंगे। कुछ वक्त पहले ही इसका एक प्रोमो जारी हुआ था।

फिल्मों की बात करें, तो करीना कपूर जल्द ही इरफान खान के साथ 'हिंदी मीडियम' के सीक्वल 'अंग्रेजी मीडियम' में नजर आएंगी। इसमें वो एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में दिखेंगी। इसके अलावा, वो अक्षय कुमार के साथ 'गुड न्यूज' में भी नजर आएंगी।

वहीं, सैफ अली खान नवदीप सिंह की फिल्म 'लाल कप्तान' में दिखेंगे। हाल ही में इस फिल्म से उनका फर्स्ट लुक जारी हुआ था। इसमें वो एक नागा साधु के किरदार में नजर आएंगे।

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।