पिता सैफ अली खान के कंधे पर टैडी की तरह बैठे दिखे तैमूर अली खान, तस्वीरों में देखिए उनका क्यूट अंदाज

स्टार किड तैमूर अली खान जब कहीं जाते हैं तो वह मीडिया के आकर्षण का केंद्र बन जाते हैं। आज उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान वह अपने पिता सैफ अली खान के कंधे पर बैठे हुए थे।

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पत्नी करीना कपूर और बेटे तैमूर अली खान के साथ अपने पैतृक गांव पटौदी से घूम कर वापस मुंबई आते हुए। उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। तैमूर अली खान सैफ अली खान के कंधे पर बैठे हुए थे और करीना कपूर उनके पीछे चल रही है। (फोटोः विरल भय्यानी)

तैमूर अली खान अक्सर बाहर जाते हैं तो वह मीडिया का सेंट्रल अट्रैक्शन बन जाते हैं। सैफ अली खान जब भी बाहर जाते हैं तो बेटे तैमूर अली खान को इसी अंदाज में अपने कंधे पर बैठा कर ले जाते हैं।

इसके खबर आई कि सैफ अली खान ने पैपराजी के खिलाफ अपनी शिकायत दर्ज की है। मुंबई पुलिस ने बताया की उनके (सैफ/करीना) या तैमूर के घर से निकलने पर मीडिया हंगामा खड़ा कर देती है।

तैमूर अली खान पापा के कंधे पर बैठे हुए खुश दिखाई दिए वही, करीना कपूर खान वहीं थकी हुई नजर आईं। तैमूर अली खान पैपराजी को देखकर काफी खुश हो रहे थे।

फोटो खींचने से तैमूर अली खान की आंखो पर फ्लैश पड़ने से सैफ अली खान ने मीडियाकर्मियों को से कहा,’बस करो यार, बच्चा अंधा हो जाएगा’, ये सुनकर वहां मौजूद लोगों में से कुछ हंसने लगे।

तैमूर अली खान अक्सर अपने पिता सैफ अली खान के साथ मुंबई के बांद्रा एरिया में दिखाई देते हैं। इस दौरान पिता और बेटा खेलते हुए दिखाई देते हैं। इनकी ये वीडियो अक्सर इंटरनेट पर वायरल हो जाती है।

सैफ अली खान ने इस पर कहा कि हमारे लिए यह समझना बहुत जरूरी हैं कि बच्चों को निरंतर मीडिया की चकाचौंध से दूर और सामान्य माहौल में बड़ा होना चाहिए। एक पिता होने के नाते ये मेरा अधिकार हैं की मैं अपने बेटे का ध्यान रखूं।

सैफ अली खान का कहना था कि फोटोग्राफरों को भी इस बात को ध्यान रखना चाहिए की लगातार फ्लैश लाइट चमकने से उसकी आंखों को नुकसान होता है। मीडिया की वजह से ही वे लाइम लाइट में रहते है, लेकिन उन्हें हमारे बच्चों को इस तरह नहीं समझना चाहिए।

सैफ अली खान ने भी कहा कि उन्होंने फोटोग्राफरों के खिलाफ कोई पुलिस शिकायत नहीं की है। उन्होंने कहा कि वे और करीना बॉलीवुड एक सितारें हैं जोकि एक बहुत बड़ा समुदाय है।

तैमूर अली खान अक्सर अपने पिता सैफ अली खान के साथ मुंबई के बांद्रा एरिया में दिखाई देते हैं। इस दौरान पिता और बेटा खेलते हुए दिखाई देते हैं। इनकी ये वीडियो अक्सर इंटरनेट पर वायरल हो जाती है।

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।