PHOTOS: तैमूर अली खान बने नन्हें कान्हा, गाय की सेवा करते आए नजर

बॉलीवुड के सबसे चर्चिट स्टार किड तैमूर अली खान की तस्वीरें आए दिन सोशल मीडिया में छाई रहती है। तैमूर को मुंबई में एक खास जगह स्पॉट किया गया।

उस तस्वीरों में तैमूर गाय को घास खिलाते हुए कैमरे में स्पॉट हुए। इस दौरान तैमूर गाय के पास जाने की जिद करते हुए नजर आ रहे थे।

गाय को देखते ही तैमूर का चेहरा देखने लायक था। गाय को देखकर वो खुशी से उझल पड़े थे। यहां तक की वो गाय के पास जाने की जिद करने लगे थे।

नन्हें तैमूर के सोशल मीडिया में सैकड़ो फैंस हैं। इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया में खूब सुर्खिया बटोरती रहती हैं। तैमूर को अक्सर अपनी नैनी के साथ नजर आ रही है।

एक्ट्रेस करीना कपूर और एक्टर सैफ अली खान की लाइफ में सबसे प्यार मूवमेंट शायद उस वक्त होगा जब प्यारे तैमूर अली खान उनके घर में पैदा हुए होंगे।

कुछ वक्त पहले करीना ने अपने बेटे के बारे में पिंकविला से खुलकर बात की है। करीना बताती हैं कि तैमूर लंबे टाइम से प्ले स्कूल जा रहे हैं। तैमूर अभी 18 महीने के हैं। उन्हें अक्सर नैनी के साथ प्ले स्कूल जाते देखा जाता है।

तैमूर ना सिर्फ करीना और सैफ के लाडले हैं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी उनका बोलबाला है। आए दिन उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। तैमूर अली खान इस साल दिसंबर में दो साल के हो जाएंगे।

अली खान को अक्सर करीना कपूर खान के साथ देखा जाता है| अक्सर वो शूट्स पर अपने पिता सैफ अली खान के साथ नज़र आते है| उनका क्यूट लुक लोगों को खूब पसंद आता है|

कविता सिंह :विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।