The Sky is Pink: प्रियंका चोपड़ा ने घुटने में आई चोट के बावजूद की रैपअप पार्टी एंजॉय, मंगलसूत्र पहने आईं नजर

फिल्म द स्काई इज पिंक (The Sky Is Pink) की रैपअप पार्टी (Wrap up Party) में प्रियंका चोपड़ा का देसी अंदाज कुछ हटकर देखने को मिला। व्हाइट ड्रेस के साथ वो मंगलसूत्र पहने हुए नजर आईं।

मुंबई में मंगलवार के दिन फिल्म द स्काई इज पिंक (The Sky Is Pink) की रैपअप पार्टी (Wrap Party) का आयोजन किया गया था, जिसमें प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपने फिल्म के को स्टार्स के साथ नजर आईं।

द स्काई ईज पिंक के रैपअप पार्टी में प्रियंका चोपड़ा खूबसूरत तो दिखी ही, साथ ही वह व्हाइट कलर के आउटफिट में कहर ढ़हा रहीं थी।

अपनी खूबसूरत वेस्टर्न ड्रेस के साथ प्रियंका चोपड़ा ने गले में मंगलसूत्र पहना हुआ था।

घुटने में चोट आने के बावजूद एक्ट्रेस इस खास मौके पर अपनी टीम की साथ मौजूद रही।

घुटने में लगी चोट के बाद भी प्रियंका चोपड़ा रैपअप पार्टी को खूब एंजॉय करती हुईं नजर आईं।

रैपअप पार्टी में प्रियंका चोपड़ा के साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम लीड रोल में नजर आ रहे हैं।

‘द स्काई इज पिंक’ मोटिवेशनल स्पीकर के तौर पर जानी जाने वाली आयशा चौधरी पर बनी है, जो फेफड़े से जुड़ी एक बीमारी से ग्रसित हैं।

इस रोल को फिल्म में ज़ायारा वसीम निभाएंगी। प्रियंका चोपड़ा इसमें आयशा की मां के रोल में नजर आएंगी।

इस फिल्म के जरिए फरहान अख्तर और प्रियंका चोपड़ा ‘दिल धड़कने दो’ के बाद दोबारा साथ में नजर आएंगे।

खबर है कि प्रियंका चोपड़ा करीब 3 साल बाद हिंदी फिल्मों में इस फिल्म के जरिए वापसी कर रही हैं।

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।