आलिया भट्ट सहित इन बॉलीवुड स्टार्स को पसंद हैं पेट एनिमल, तस्वीरों में देखिए उनकी जानवरों से खास बॉन्डिंग

किसी ने कहा कि एक व्यक्ति के लिए पालतू जानवर की उम्र 12 साल की होती है, लेकिन जानवर के लिए शख्स पूरी जिंदगी रहता है। हम में से कई लोग जानवरों से प्यार भी करते है। यहां हम आपको ऐसे बॉलीवुड स्टार्स के बारे में बता रहे हैं जिन्हें जानवरों से लगाव है।

बॉलीवुड की चॉकलेट गर्ल कृति सेनन भी जानवरों से प्यार करती हैं। उनके पास एक प्यार पमेरियन डॉगी है। वह खाली समय अक्सर इस कुत्ते के साथ बिताती है।

प्रियंका चोपड़ा के कुत्ते का नाम डायना है। इसे लेकर वो ट्रोल भी हो चुकी हैं। इससे पहले उनके ब्रांडो नाम के डॉग की मौत हो गई थी। जिसे लेकर एक्ट्रेस काफी भावुक भी हुई थी।

एक्ट्रेस दिशा पाटनी अपने पेट डॉग डोबामैन के काफी करीब हैं। दिशा पटानी अक्सर अपने इस क्यूट से डॉग के साथ मस्ती भरे पल बिताती हैं। हाल ही में दिशा पटानी ने पेट एनिमल फूड के लिए एड भी किया है।

अनुष्का शर्मा पति विराट कोहली के अलावा अपने डॉग डूड से बहुत प्यार करती हैं। उन्होंने डॉग अपने सरनेम से बुलाती हैं। वह अपने डॉग को डूड शर्मा कहती हैं। वह अक्सर डॉग के साथ फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज के पास दो बिल्लियां हैं। एक का नाम म्यूम्यू और दूसरी का नाम मास्टर योडा है। उनके श्रीलंका वाले घर पर कुत्ते, बिल्लियां, खरगोश और मछलियां भी हैं।

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर जानवरों का काफी समर्थन करती हैं। श्रद्धा कपूर के पास शायलो नाम का पालतू कुत्ता है। वह शायलो की काफी केयर करती है। दोनों की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती है।

एक्ट्रेस यामी गौतम पालतू जानवरों से काफी प्यार करती हैं। उनके पास एक प्यारा सा पपी है। एक्ट्रेस को पिछले साल दिसंबर में सुपर स्निफर कैंपेन का गुडविल लीडर नियुक्त किया है।

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।