छोटे परदे पर इन 5 एक्ट्रेस ने ‘द्रौपदी’ का किरदार निभा कर जीता दर्शकों का दिल, यहाँ जानिए कौन है वो 5 हसीनाएं

Mahabharat Actress Draupadi Caracters: पॉपुलर सीरियल 'महाभारत' (Mahabharat) में 'द्रौपदी' (Draupadi) के किरदार ने हमेशा ही दर्शकों का दिल जीता है। टीवी पर हम कई बार इस शो को देख चुके है। हर शो में द्रौपदी का रोल निभाने वाली अभिनेत्रीयों ने दर्शको पर अलग ही छाप छोड़ी है। साल 1988 में 'महाभारत' पहली बार दिखाया गया था। पहली बार सीरियल में द्रौपदी का किरदार रूपा गांगुली (Roopa Ganguli) ने निभाया था। जिसके बाद से छोटे पर्दे पर कई अभिनेत्रियों ने द्रौपदी का किरदार निभाई और हिट रही। यहाँ जाने कौन है वो हसीनाएं तस्वीरों के जरिए

साल 1988 में 'महाभारत' पहली बार दिखाया गया था। पहली बार सीरियल में द्रौपदी का किरदार रूपा गांगुली ने निभाया था।

2008 के बाद साल 2013 में स्टार प्लस पर एक और 'महाभारत' बनी। इस सीरियल में एक्ट्रेस पूजा शर्मा द्रौपदी बनी थीं। इस सीरियल को दर्शकों ने भी काफी पसंद किया और पूजा की एक्टिंग की भी खूब तारीफ हुई।

साल 2008 में एकता कपूर सीरियल 'कहानियां हमारे महाभारत की' में अनीता हसनंदानी ने द्रौपदी का किरदार निभाया था। इसमें द्रौपदी का मॉडर्न लुक देखने को मिला था।

साल 2001 में 'द्रौपदी' के नाम से ही सीरियल बना जिसमें छोटे पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस मृणाल कुलकर्णी ने द्रौपदी का किरदार निभाया था। इस सीरियल की वजह से मृणाल की पॉपुलैरिटी और भी बढ़ गई थी। दर्शकों को मृणाल इस किरदार में काफी पसंद आई थीं।

सीरियल 'श्रीकृष्णा' साल 1993 में प्रसारित हुआ था। इसमें अभिनेत्री फाल्गुनी पारिख ने द्रौपदी का रोल किया। फाल्गुनी को भी दर्शकों ने पसंद किया। हलाकि शो की टीआरपी ज्यादा ना होने की वजह से जल्दी बंद कर दिया गया था।