दिशा पटानी के साथ लंच डेट पर दिखे बॉलीवुड के ‘बागी’ टाइगर श्रॉफ, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड के 'बागी' टाइगर श्रॉफ अक्सर अपनी गर्लफ्रेंड दिशा पटानी के साथ मुंबई में दिखाई दे जाते हैं। रविवार को दोनों एक बार फिर लंच डेट पर साथ दिखे।

बॉलीवुड के लव बर्ड्स की बात होगी तो टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी का नाम जरूर लिया जाएगा। दोनों लगभग 3 साल से रिलेशनशिप में हैं।

सार्वजनिक तौर पर ना ही टाइगर श्रॉफ और ना ही दिशा पटानी ने कभी अपने रिलेशनशिप को स्वीकार किया है, लेकिन दोनों का अक्सर साथ दिखना और सोशल मीडिया पर उनके बीच लुका छुपी का खेल सब बयां कर देता है।

टाइगर और दिशा अक्सर मुंबई में एक दूसरे के साथ डेट पर दिखाई दे जाते हैं। रविवार को भी यह कपल एक बार फिर मुंबई में लंच डेट पर साथ दिखा।

टाइगर ने ग्रे टी-शर्ट और लाइट ब्लैक शेड जीन्स पहनी थी, वहीं दिशा लाइट पिंक टॉप और मल्टीकलर मिनी स्कर्ट में नजर आईं।

टाइगर और दिशा एक साथ काफी अच्छे लगते हैं। उनके साथ सेल्फी लेने के लिए उनके काफी फैंस रेस्टोरेंट के बाहर इकट्ठा हो गए थे।

टाइगर और दिशा अक्सर मुंबई स्थित इस चाइनीज क्विजीन रेस्टोरेंट में आते-जाते रहते हैं। रेस्टोरेंट के शेफ भी उन्हें बाहर तक छोड़ने आए।

टाइगर श्रॉफ के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी अगली फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' है। यह फिल्म 10 मई को रिलीज हो रही है।

'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' में टाइगर के साथ अनन्या पांडे और तारा सुतारिया भी नजर आएंगी। दोनों अभिनेत्रियां इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं।

टाइगर श्रॉफ की सुपरहिट फ्रैंचाइजी 'बागी' सीरीज की तीसरी फिल्म यानी 'बागी 3' का ऐलान भी कर दिया गया है। यह फिल्म अगले साल 6 मार्च को रिलीज होगी।

'बागी 3' फिल्म पिछली दो फिल्मों के मुकाबले और ज्यादा एक्शन से भरपूर होगी। इस फिल्म में एक बार फिर टाइगर के साथ श्रद्धा कपूर एक्शन करती नजर आएंगी।

दूसरी ओर टाइगर श्रॉफ की गर्लफ्रेंड की दिशा पटानी सलमान खान के साथ 'भारत' फिल्म में नजर आएंगी। यह फिल्म ईद के मौके पर 5 जून को रिलीज हो रही है।

'भारत' फिल्म का पहला गाना 'स्लो मोशन' रिलीज हो चुका है। गाने में सलमान खान और दिशा पटानी की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली है।

टाइगर श्रॉफ सोमवार को लोकसभा चुनाव के लिए वोट डालने मतदान केंद्र पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से भी बात की।

टाइगर श्रॉफ ने मीडिया से बातचीत में देशवासियों से वोट डालने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह आपका सबसे बड़ा अधिकार है और देश के विकास के लिए वोट जरूर करें।

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।