टाइगर श्रॉफ बर्थडेः ये है बॉलीवुड के बागी का असली नाम, ये थी बदलने की वजह

बॉलीवुड के 'बागी' टाइगर श्रॉफ का आज जन्मदिन है। उनका जन्म 2 मार्च, 1990 को मुंबई में हुआ था। टाइगर आज अपना बर्थडे परिवार के साथ मना रहे हैं। अगले साल उनकी फिल्म 'बागी 3' रिलीज होगी।

बॉलीवुड के 'बागी' टाइगर श्रॉफ आज अपना 29वां जन्मदिन मना रहे हैं। बर्थडे बॉय टाइगर का जन्म 2 मार्च, 1990 को मुंबई में हुआ था। क्या आप जानते हैं कि बचपन में बहुत शरारती होने की वजह से उन्हें यह नाम मिला था।

अभिनेता जैकी श्रॉफ और आयशा श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ का असली नाम जय हेमंत श्रॉफ है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बचपन में टाइगर अपने परिजनों को बहुत ज्यादा काटते और खरोंचते थे। जिसकी वजह से घरवालों ने उनका नाम टाइगर रख दिया।

टाइगर श्रॉफ काफी फिटनेस फ्रीक हैं। कई इंटरव्यू में वह बता चुके हैं कि वह एक्सरसाइज किए बिना नहीं रह सकते। टाइगर अक्सर अपने जिम सेशन की तस्वीरें फैंस संग शेयर करते रहते हैं।

टाइगर अपनी बहन कृष्णा श्रॉफ से बेहद करीब हैं। वह अपनी हर बात उनसे शेयर करते हैं। टाइगर की तरह कृष्णा भी फिटनेस के मामले में जरा भी लापरवाही पसंद नहीं करती हैं। बोल्डनेस के मामले में वह कई अभिनेत्रियों को मात देती हैं।

टाइगर ने साल 2014 में साजिद नाडियाडवाला की फिल्म 'हीरोपंती' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके अपोजिट कृति सेनन नजर आई थीं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था।

पांच साल के फिल्मी करियर में टाइगर श्रॉफ की 5 फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। 'हीरोपंती' के बाद साल 2016 में उनकी फिल्म 'बागी' और 'अ फ्लाइंग जट' रिलीज हुई थी। 2017 में 'मुन्ना माइकल' और 2018 में उनकी फिल्म 'बागी 2' रिलीज हुई थी।

इस साल टाइगर श्रॉफ करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' में नजर आएंगे। यह फिल्म 10 मई को रिलीज हो रही है। इस फिल्म से अनन्या पांडे और तारा सुतारिया बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं।

टाइगर श्रॉफ की सुपरहिट फ्रैंचाइजी 'बागी' की तीसरी किश्त यानी 'बागी 3' फिल्म 6 मार्च, 2020 को रिलीज होगी। इस समय फिल्म की शूटिंग चल रही है। इस फिल्म में भी उनके अपोजिट दिशा पटानी नजर आएंगी। टाइगर और दिशा फिल्म के लिए स्टंट की ट्रेनिंग और तैयारियों से जुड़े फोटो और वीडियो फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी रिलेशनशिप में हैं। दोनों अपने सोलो सॉन्ग 'बेफ्रिके' से एक दूसरे के करीब आए थे। वह अक्सर एक साथ लंच और डिनर पर स्पॉट किए जाते हैं। दिशा पटानी श्रॉफ फैमिली से काफी घुलमिल चुकी हैं।

बीते 'वेलेंटाइन डे' पर टाइगर और दिशा के रिलेशनशिप में होने की खबरों को उस समय और बल मिल गया था, जब दोनों ने एक ही पोज में अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से तस्वीर शेयर की थी। इन तस्वीरों में कॉमन उनके पोज के साथ-साथ हाथ की अंगूठी भी थी। कहा जाने लगा कि दोनों सगाई कर चुके हैं, हालांकि इस रूमर्ड कपल ने इन खबरों की न ही पुष्टि की और न ही इनका खंडन।

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।