अक्षय कुमार-रवीना टंडन ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के इन 10 जोड़ियों ने भी सगाई के बाद तोड़ दिया था अपना रिश्ता

अक्षय कुमार- रवीन टंडन और अभिषेक बच्चन-करिश्मा कपूर जैसे बॉलीवुड के कई ऐसे कपल रह चुके हैं, जिन्होंने एक दूसरे के साथ सगाई तो थी, लेकिन कभी शादी नहीं की।

बॉलीवुड के वो कपल जैसे की सगाई लेकिन नहीं की शादी (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

बॉलीवुड (Bollywood) जगत में आपने कई जोड़ियां बनती और बिगड़ती हुई देखी होगी। जहां कुछ कपल का प्यार शादी जैसे खूबसूरत रिश्ते में बदल जाता है। तो वहीं, कुछ का रिश्ता सगाई होने तक के बाद भी टूट जाता है। ऐसे ही कुछ बॉलीवुड की जोड़ियों (Couples) के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं जिन्होंने ऑफिशियल सगाई (Enagagment) तो कि लेकिन कभी भी एक दूसरे के साथ शादी नहीं की।

सबसे पहले बात करते हैं एक्टर अभिषेक बच्चन और एक्ट्रेस करिश्मा कपूर की। दोनों ने अमिताभ बच्चन के 60वें जन्मदिन पर सगाई की थी, लेकिन अपनी सगाई के कुछ महीने बाद ही दोनों ने अपनी सगाई तोड़ दी थी।

अक्षय कुमार और रवीना टंडन का रोमांटिक रिलेशनशिप ऑफ और ऑन स्क्रीन दोनों पर दिखाई देता था। बाद में अचानक से अपने रिश्ते को लेकर अनकम्फर्टेबल रवीना टंडन रहने लगी, जिसके बाद से ही उनके बीच सब कुछ खबर हो गया।

बॉलीवुड के डायरेक्टर साजिद खान और गौहर खान भी एक दूसरे से बेहद प्यार करते थे। साजिद खान ने गौहर खान के साथ सगाई भी की थी, जोकि ज्यादा वक्त तक नहीं टिक पाई।

उपेन पटेल और करिश्मा तन्ना के रिश्ते के बारे में तो हर कोई जानता होगा। दोनों ने सगाई कर ली थी और वह बिग बॉस के सबसे रोमांटिक कपल भी रहे थे। बाद में दोनों ने अचानक से अपने रिश्ते को खत्म कर दिया था।

अक्षय कुमार का शिल्पा शेट्टी के साथ भी रिलेशनशिप रहा था। दोनों का रिश्ता किसी से भी नहीं छूपा था, लेकिन बाद में दोनों ने अपना रिश्ता खत्म कर दिया था और एक दूसरे के अच्छे दोस्त बनकर रहे।

अब बारी आती है इलेश पारुजानवाला और राखी सावंत की। राखी सावंत ने इलेश को राखी का स्वंयवर शो में चुना था, लेकिन दोनों ने अपना रिश्ता शो के बाद खत्म कर दिया था।

अब बात करते हैं विजय सिंह और मल्लिका शेरावत की। दोनों को शो मेरे ख्यालों की मल्लिका में एक दूसरे से प्यार हुआ था। एक साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों अलग हो गए थे।

सलमान खान और संगीता बिजलानी एक दूसरे से इतना प्यार करते थे कि उन्होंने तो शादी के कार्ड तक छपवा लिए थे, लेकिन अचानक से संगीता ने अपनी शादी कैंसिल कर दी थी।

एक्टर विवेक ओबेरॉय और गुरप्रीत गिल ने एक दूसरे के साथ सगाई की थी, लेकिन बाद में उन्होंने अब रिश्ता खत्म कर दिया था।

ऐसी खबरे सामने आई थी कि इंडियन प्लेबैक सिंगर विशाल ददलानी और साक्षी तंवर ने एक दूसरे से सगाई की थी, लेकिन बाद में उन्होंने अपना रिश्ता शादी से पहले ही खत्म कर लिया था।

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।