वीरू देवगन की प्रार्थना सभा में भावुक हुआ देवगन परिवार, प्रेयर मीट में दिखे ये बॉलीवुड सितारे, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड के मशहूर एक्शन डायरेक्टर और अभिनेता अजय देवगन के पिता वीरू देवगन (Ajay Devgn Father Veeru Devgan) अब हमारे बीच नहीं हैं। उनकी आत्मा की शांति के लिए गुरुवार को मुंबई में प्रार्थना सभा रखी गई थी, जिसमें तमाम फिल्मी हस्तियों ने शिरकत की।

बॉलीवुड के मशहूर एक्शन डायरेक्टर और अभिनेता अजय देवगन के पिता वीरू देवगन (Veeru Devgan Prayer Meet) का बीती 27 मई को निधन हो गया था।

गुरुवार को वीरू देवगन की आत्मा की शांति के लिए मुंबई में प्रार्थना सभा रखी गई। परिवार और फिल्मी दुनिया का परिवार इस दुख की घड़ी में देवगन परिवार के साथ खड़ा नजर आया।

वीरू देवगन (Veeru Devgan Prayer Meet) की प्रार्थना सभा में देवगन परिवार भावुक हो गया। दादादी को याद कर अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन की आंखें भर आईं।

इस दौरान अजय देवगन बेटी के आंसू पोंछते नजर आए। वह प्रार्थना सभा से न्यासा को बाहर लेकर आए।

न्यासा और अजय देवगन को देख हर किसी की आंखें नम हो गईं। वहां मौजूद हर शख्स वीरू देवगन की शख्सियत को याद कर रहा था।

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन अपने बेटे अभिषेक बच्चन के साथ सभा स्थल पर पहुंचे।

डिंपल कपाड़िया भी वीरू देवगन की प्रेयर मीट में पहुंचीं और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान भी देवगन परिवार की इस दुख की घड़ी में उनके साथ दिखाई दिए।

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान भी प्रेयर मीट में पहुंची थीं। उनके साथ उनकी बड़ी बहन करिश्मा कपूर नजर आईं।

'उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक' फिल्म के हीरो विक्की कौशल भी प्रेयर मीट में पहुंचे और मरहूम वीरू देवगन की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

अभिनेता कबीर बेदी अपनी पत्नी के साथ वीरू देवगन की प्रार्थना सभा में पहुंचे थे।

वेटरन एक्टर प्रेम चोपड़ा भी अपने परिवार के साथ वीरू देवगन की प्रार्थना सभा में पहुंचे थे।

वीरू देवगन के साथ कई फिल्मों में काम कर चुके अब्बास-मस्तान प्रार्थना सभा स्थल में दिखाई दिए।

वीरू देवगन की प्रार्थना सभा में अभिनेता सौरभ शुक्ला भी नजर आए।

अभिनेता और फिल्ममेकर सतीश कौशिक भी देवगन परिवार को दिलासा देने के लिए प्रार्थना सभा में पहुंचे थे।

अभिनेता जायद खान अपने परिवार के साथ वीरू देवगन की प्रार्थना सभा में पहुंचे थे।

अभिनेता कुणाल खेमू पत्नी सोहा अली खान के साथ देवगन परिवार के इस दुख में शामिल हुए।

अभिनेत्री और कांग्रेस नेत्री उर्मिला मातोंडकर भी वीरू देवगन की प्रार्थना सभा में पहुंचीं।

सुनील शेट्टी अपनी पत्नी के साथ देवगन परिवार की इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े दिखाई दिए।

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन भी वीरू देवगन की प्रार्थना सभा में पहुंचीं। वह सभी का हाथ जोड़कर अभिवादन करती दिखाई दीं।

बॉलीवुड और टीवी एक्टर वत्सल सेठ भी प्रार्थना सभा में पहुंचे थे। उनके साथ उनकी पत्नी इशिता दत्ता नजर नहीं आईं।

बॉलीवुड की वेटरन एक्ट्रेस अरुणा ईरानी वीरू देवगन की आत्मा की शांति की कामना के लिए प्रार्थना सभा में पहुंचीं।

बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे अपनी पत्नी भावना पांडे के साथ प्रार्थना सभा में पहुंचे थे।

बॉलीवुड एक्टर मुकेश ऋषि भी वीरू देवगन की प्रेयर मीट में पहुंचे। मुकेश ने उनके साथ कई फिल्मों में काम किया था।

अभिनेता सुरेश ओबेरॉय भी अपने परिवार के साथ वीरू देवगन की प्रार्थना सभा में पहुंचे थे।

बॉलीवुड एक्टर आदित्य पंचोली अपनी पत्नी जरीना वहाब के साथ वीरू देवगन की प्रेयर मीट में पहुंचे।

बॉलीवुड फिल्ममेकर विशाल भारद्वाज वीरू देवगन की प्रार्थना सभा में पहुंचे और अजय देवगन को सांत्वना दी।

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।