ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम प्रियंका कलंतरी जल्द बनने वाली हैं मां, देखिए कैसे बेबी बंप के साथ कराया फोटोशूट

ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) की एक्ट्रेस प्रियंका कलंतरी (Priyanka Kalantri) शादी के 7 साल बाद मां बनने वाली हैं और इस बात की खुशी उनके हाल ही में कराए गए फोटो शूट में साफ नजर आ रही है। ये देखिए बेबी बंप के साथ उनकी खूबसूरत तस्वीरें।

प्रियंका कलंतरी ने बेबी बंप के साथ कराया फोटोशूट (फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) फेम प्रियंका कलंतरी (Priyanka Kalantri) जल्द ही मां बनने वाली हैं, लेकिन इससे पहले उन्होंने अपने बेबी बंप के साथ फोटो शूट कराया है।

अपने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए एक्ट्रेस की तस्वीरें लोगों को बहुत पसंद आ रही है।

कुछ फैंस जहां एक्ट्रेस को इस खुशी के लिए बधाई दे रहे हैं, तो कुछ उनकी खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं।

वहीं, कुछ तस्वीरों में तो एक्ट्रेस प्रियंका अपने पति विकास के साथ नजर आईं हैं।

प्रियंका और उनके पति विकास कलंतरी अपने पहले बच्चे को लेकर बेहद ही एक्साइडेट हैं।

एक्ट्रेस की जो तस्वीरें सामने आई है उसमें वह हल्के मेकअप के साथ खूबसूरत ड्रेस में नजर आईं हैं।

2012 में एक्ट्रेस ने एक्टर विकास कलंतरी से शादी की थी और अब शादी के 7 साल बाद वह मां बनने जा रही है।

अपनी इन खूबसूरत तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस प्रियंका ने बताया कि उनका 35 सप्ताह चल रहा है।

प्रियंका ने जो तस्वीरें शेयर की है उसमें उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी वाला ग्लो साफ देखन को मिल रहा है।

एक्टर प्रिंयका ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल में आयुष अग्रवाल की बहन का रोल निभाया था।

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।