जी सिने अवॉर्ड्स इन सितारों से हुआ रौशन, आलिया भट्ट से लेकर दीपिका पादुकोण तक ने दिखाया जलवा, देखें तस्वीरें

आलिया भट्ट से लेकर दीपिका पादुकोण, सनी लियोनी और वरुण धवन कई सेलिब्रिटी ने जी सिने अवॉर्ड 2019 में शिरकत की। इस मौके पर उनका काफी स्टाइलिश और खूबसूरत अवतार देखने को मिला। आप भी देखिए इस अवॉर्ड की खास तस्वीरें।

बाएं से दाएं: जाह्नवी कपूर, आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण(फोटो:विरल भय्यानी)

जी सिने अवॉर्ड 2019 में बॉलीवुड के कई जाने-माने सितारों ने शिरकत की। दीपिका से लेकर आलिया भट्ट और जाह्नवी कपूर तक इस शो में अपने स्टाइल का जलवा बिखेरती नजर आईं। इसके अलावा इसमें रणवीर कपूर, कार्तिक आर्यन और हेमा मालिनी जैसे कई स्टार्स नजर आए।

दीपिका इस रेड गाउन में काफी खूबसूरत और हॉट लग रही हैं। इस लुक को उन्होंने ने रेड लिपस्टिक और हाफ बन के साथ कम्प्लीट किया है। इनका ये वेस्टर्न लुक काफी ट्रेंडी और स्टाइलिश है।

जाह्नवी कपूर भले फिल्म इंडस्ट्री में नई हो, लेकिन स्टाइल के मामले में ये सबसे आगे हैं। ट्यूब शिमरी गाउन में उनका ये लुक पारियों जैसा है। अपने इस लुक को उन्होंने रेड लिपस्टिक और जूड़े के साथ कम्प्लीट किया है।

आलिया भट्ट भी इस अवॉर्ड में नजर आईं। इस मौके के लिए उन्होंने फ्लोरल गाउन को चुना। मिनिमल मेकअप, इयररिंग्स और हाफ-अप हाफ डाउन हेयरस्टाइल से उन्होंने अपना ये लुक पूरा किया।

सिर्फ आलिया नहीं, उनके बॉयफ्रेंड रणवीर कपूर भी इस अवॉर्ड में नजर आए। इस मौके के लिए रणवीर ने ब्लैक सूट चुना। इसे उन्होंने ब्लैक शूज और ब्लैंक-व्हाइट कॉम्बिनेशन की टाई से कम्पलीट लुक दिया।

रणवीर कपूर की तरह कार्तिक आर्यन ने भी इस मौके के लिए फॉर्मल लुक चुना। वो भी ब्लैक सूट में नजर आए। लेकिन रणवीर से अलग उन्होंने अपने इस लुक को टाई की जगह बो से कम्प्लीट किया।

अवॉर्ड शो में धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने भी शिरकत की। यहां वो ब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में नजर आईं। अपने इस लुक को उन्होंने वाइन लिपस्टिक और खुले बालों से पूरा किया।

रणवीर और कार्तिक के ब्लैक सूट से अलग वरुण धवन इस अवॉर्ड शो में व्हाइट सूट में दिखे। अपने इस व्हाइट पैंट और शिमरी कोट को उन्होंने व्हाइट औऱ ब्लैक कॉम्बिनेशन वाले शूज के साथ पेयर किया।

कृति सेनन का भी स्टाइलिश अंदाज एक बार और देखने को मिला। इस मौके पर वो ब्लैक और ब्लू कॉम्बिनेशन के गाउन में दिखीं। इसे लॉन्ग इयररिंग्स, स्मोकी आईज और मीडिल पार्टिंग पोनीटेल से पूरा किया।

अपने आइटम डांस से सबके दिलों पर राज करने वाली नोरा फतेही का स्टाइल भी किसी से कम नहीं है। अवॉर्ड शो में स्लिट वाले येलो गाउन में उनका लुक काफी ट्रेंडी था। इसे उन्होंने ब्रेड के साथ परफेक्ट लुक दिया।

सनी लियोनी का इस लाइट पर्पल ड्रेस में लुक बेहद खूबसूरत लग रहा है। अपने इस स्टाइलिश लुक को उन्होंने खुले बालों, मिनिमल मेकअप और एक नेकपीस से पूरा किया है।

सोफी चौधरी भले टीवी या फिल्मों में कम नजर आती हो, लेकिन ये जिस इवेंट में जाती हैं अपने स्टाइल से तारीफें पाती हैं। इस मौके पर ये दिखीं शिमरी वन शोल्डर गाउन में जिसे उन्होंने खुले बालों और इयरिंग्स से परफेक्ट लुक दिया।

कैटरीना कैफ का ये ब्लैक फ्लोरल गाउन लुक काफी स्टाइलिश है। अपने इस लुक को उन्होंने सॉफ्ट कर्ल्स के साथ खुले बालों और मिनिमल मेकअप से और भी खूबसूरत लुक दिया है। ये वाकई में स्टाइल दीवा हैं।

व्हाइट ड्रेस में मृणाल ठाकुर का ये लुक पारियों से कम नहीं है। मीडिल पार्टिंग के साथ स्ट्रेट हेयर और पिंक लिपस्टिक इनके लुक को परफेक्ट बना रही है। ये जल्द ही आपको ऋतिक रोशन के साथ फिल्म 'सुपर 30' में नजर आएंगी।

हेमा मालिनी आज भी ड्रीम गर्ल हैं और उम्र के इस पड़ाव पर भी उनकी खूबसूरती में कोई कमी नहीं आई है। पिंक साड़ी और जूड़े में उनका ये लुक काफी खूबसूरत है। अपने इस ट्रेडिशनल लुक को गजरे और नेकपीस से और भी शानदार बना दिया।

चाहे चैट शो हो यो अवॉर्ड फंक्शन करण जौहर भी हर मौके पर अपने स्टाइल से छा जाते हैं। यहां भी उनका स्टाइलिश अंदाज देखने को मिला। व्हाइट ब्लैक कॉम्बिनेशन के सूट को उन्होंने चश्मे के साथ पेयर कर काफी ट्रेंडी लुक दिया है।

इस मौके पर वरुण धवन हेमा मालिनी के पैर छूते नजर आएं। आपको बता दें कि वरुण जल्द ही करण जौहर की फिल्म 'कलंक' में नजर आएंगे। ये एक मल्टीस्टारर फिल्म है जो 17 अप्रैल को रिलीज होगी

दीपिका पादुकोण न सिर्फ एक्टिंग से सबका दिल जीतना जानती हैं, बल्कि अपने स्टाइल से भी ये हमेशा इंप्रेस कर जाती हैं। उनके इस खूबसूरत लुक से नजरें हटाना मुश्किल है।

आलिया को आपने साल के शुरूआत में ही रणवीर सिंह के अपोजिट 'गल्ली बॉय' देखा था। इस साल ये वरुण धवन के साथ 'कलंक' और रणवीर कपूर के अपोजिट 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगी।

रणवीर कपूर पिछले साल फिल्म 'संजू' में अपनी बेहतरीन एक्टिंग से सबका दिल जीत लिया। इस साल वो अपनी लेडी लव आलिया भट्ट के साथ फिल्म ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगे।

माधुरी इस साल बॉलीवुड में अपनी दूसरी पारी खेलने की तैयारी में हैं। साल के शुरूआत में ये कॉमेडी फिल्म 'टोटल धमाल' में नजर आईं थी। वहीं, वो इसी साल करण जौहर की फिल्म 'कलंक' में भी नजर आएंगी।

कृति सेनन अभी हाल ही में कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म 'लुका छुपी' में नजर आईं थी। लिव इन रिलेशनशिप पर बनी ये कॉमेडी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रही।

जाह्नवी कपूर बोनी कपूर और स्वर्गीय श्रीदेवी की बेटी हैं। उन्होंने फिल्म 'धड़क' से डेब्यू किया था। इसमें उनके अपोजिट ईशान खट्टर थे। जाह्नवी जल्द कारगिल गर्ल गुंजन सक्सेना की बायोपिक फिल्म में नजर आएंगी।

नोरा फतेही अपने डांस मूव्स के लिए जानी जाती हैं। ये कई पॉपुलर आइटम सॉन्ग का हिस्सा रह चुकी हैं। गानों की तरह ही उनका स्टाइल भी है सुपरहिट

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।