प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट को किया कैमरा में कैद, किसी नई फिल्म का इशारा ? देखें

क्या प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट करेंगे किसी फिल्म में काम ? फोटो देखें

बॉलीवुड गर्ल आलिया भट्ट को ज्यादातर बॉलीवुड की एक्ट्रेसेस के साथ देखा जाता है। शाहरुख़ खान के एक पार्टी के दौरान वो कटरीना कैफ के साथ देखीं गयी थी। वही दूसरी तरफ दीपिका पादुकोण के प्रति आलिया का खिचाव भी दिखाई देता है। लाल गालों वाली इस एक्ट्रेस ने अपने एक्टिंग और टैलेंट से इंडस्ट्री में पॉपुलर स्टार्स में जगा बना ली है। देखा जाए तो, इंडस्ट्री में दोस्ती के पीछे कोई खास वजह होती ही है।इन सबके अलावा अब आलिया भट्ट को इंडस्ट्री की एक नयी दोस्त मिल गयी है। अब आप सोच रहे होंगे की बॉलीवुड में से ऐसा कौन है जो अब आलिया का दोस्त बन गया है। अब वो दोस्त और कोई नहीं बल्कि देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा है। जी हां, बीते दिन प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट एक डिनर डेट के लिए गए थे।

कैज़ुअल कपड़ों में दोनों ही स्टार्स ने डिनर के साथ बहुत गप्पे भी लगाए। आलिया और प्रियंका की फोटोज तब खींची गयी जब वो दोनों घर रेस्टॉरंट के बाहर निकल रही थी। प्रोफेशनल लाइफ की बात करें, प्रियंका चोपड़ा क्वांटिको के तीसरे सीजन के साथ शूटिंग में व्यस्त हैं। वही प्रियंका हॉलीवुड फिल्म इजंट इट रोमांटिक में जल्दी ही नजर आएंगी। जबकि आलिया भट्ट मेघना गुलजार की फिल्म  राज़ी के शूटिंग में व्यस्त हैं, इस फिल्म में विकी कौशल उनके साथ काम करते नजर आएंगे।

क्या प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट करेंगे किसी फिल्म में काम ?

खैर, बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट की यह डिनर डेट तो काफी अच्छी रही होगी, जबकि दोनों ने एक दूसरे के साथ समय भी निकला।  अब बस सवाल यह है कि, प्रियंका और आलिया दोनों किसी फिल्म में एक साथ नजर आएंगे या फिर प्रियंका चोपड़ा के प्रोडक्शन की कोई फिल्म आलिया करेंगी ? इसपर आपको क्या लगता है यह बताइए, नीचे कमैंट्स करे।

मनीषा वतारे :Journalist. Perennially hungry for entertainment. Carefully listens to everything that start with "so, last night...". Currently making web more entertaining place.