सोनम कपूर को कुछ इस अंदाज में आनंद आहूजा ने पहनाया मंगलसूत्र

आनंद आहूजा ने पहनाया मंगलसूत्र, शर्मा गयी सोनम कपूर

आनंद आहूजा ने पहनाया मंगलसूत्र, शर्मा गयी सोनम कपूर

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ पंजाबी रीति-रिवाज से शादी कर ली हैं। मंगलवार को सोनम की आंटी कविता सिंह के पुश्तैनी बंगले रॉकडेल (बांद्रा) में जोड़ी के आनंद कारज की रस्में पूरी हुईं। सोनम कपूर ने फैशन डिजाइनर अनुराधा वकील का लाल रंग का जोड़ा पहना। अपने लुक को उन्होंने हेवी ज्वैलरी के साथ कम्पलीट किया। लुक की बात करें तो, सोनम कपूर ने लाल रंग के लहंगे के साथ मैचिंग ब्लाउस, मैचिंग दुपट्टा जिसके ऊपर गोल्डन मोटी बॉर्डर है। वहीं माँगटीका, पंजाबी चूड़ा और कलीरे के साथ सोनम कपूर ने अपना लुक पूरा किया है। मेकअप की बात करें तो, ब्राइडल मेकअप में सोनम का चेहरा और भी ज्यादा उभर कर दिखाई दे रहा है। दुल्हन के लिबाज में सोनम कपूर बेहद खूबसूरत लग रही थीं। जबकि आनंद आहूजा गोल्डन शेरवानी में दिखाई दिए।
वहीं, शादी के बाद की सोनम कपूर और आनंद आहूजा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजीसे वायरल हो रही है। इस तस्वीर में दोनों मेड फॉर इच अदर लग रहे है। वैसे, फोटो में सोनम कपूर और आनंद आहूजा काफी खुश नजर आरहे है। वहीं, इस फोटो में आनंद आहूजा अपने हाथों से सोनम कपूर को मंगलसूत्र पहनाते हुए दिखे।

आनंद आहूजा ने पहनाया मंगलसूत्र, शर्मा गयी सोनम कपूर

हालांकि, फोटो खींचते दौरान ऐसा कुछ हुआ है जिस वजह से वह दोनों जी भर कर हस्ते हुए दिखाई दिए।

सोनम कपूर और आनंद आहूजा

मुंबई के बांद्रा में आनंद बारात लेकर आये और दोनों ने गुरूद्वारे में सात फेरे लिए है| सोनम कपूर की शादी में आधे से ज्यादा बॉलीवुड ने हिस्सा लिया| सोनम कपूर की शादी की कई रस्में कई दिनों पहले ही शुरू हो गयी थी| सोनम कपूर की मेहँदी और संगीत में वरुण धवन, अर्जुन कपूर और जैकलिन फ़र्नांडिज़ बहुत ही डांस करते हुए नज़र आये|

मनीषा वतारे :Journalist. Perennially hungry for entertainment. Carefully listens to everything that start with "so, last night...". Currently making web more entertaining place.