टोटल धमाल का फर्स्ट लुक रिलीज, माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर का रोमांस

फर्स्ट लुक : १8 साल के बाद भी नहीं बदली माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर की जोड़ी

माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर की जोड़ी पुरे 18 साल के बाद एक बार फिर बड़ पर्दे पर साथ दिखने वाले है। वैसे बॉलीवुड में 90s की कई सुपरहिट जोड़ियां दशकों बाद वापसी कर रही हैं। ऐसी ही एक जोड़ी है अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की। इंद्र कुमार की फिल्म ‘टोटल धमाल’ में दोनों साथ काम करते नजर आएंगे। धमाल सीरीज की इस फिल्म में अजय देवगन भी नजर आएंगे। हाल ही में इस फिल्म का टाइटल ट्रेक शूट किया गया। इस दौरान माधुरी और अनिल की जोड़ी, उतनी ही परफेक्ट दिखी, जितनी दो दशक पहले थी। देखें फोटो में अनिल और माधुरी का फर्स्ट लुक। इस फर्स्ट लुक को देखकर फैंस और भी ज्यादा उत्सुक हो रहे है। क्योंकि १८ साल बाद माधुरी और अनिल का रोमांस देखने को मिलेगा। माधुरी और अनिल की जोड़ी, उतनी ही परफेक्ट दिखी, जितनी दो दशक पहले थी |
बता दे कि, फिल्म टोटल धमाल में अनिल कपूर मुख्य किरदार में नजर आएँगे। ये फिल्म ‘धमाल’ सीरीज का ही तीसरा पार्ट है। माधुरी और अनिल कपूर ने कई फिल्मों में साथ में काम किया है। साल 2000 में आखिरी बार अनिल और माधुरी की जोड़ी फिल्म ‘पुकार’ में नजर आई थी।

देखें फोटो में अनिल और माधुरी का फर्स्ट लुक।

कुछ दिनों पहले आए एक इंटरव्यू में फिल्म के बारे में बात करते हुए माधुरी ने कहा था कि यह सच है कि वह इंद्र कुमार के लंबे समय के बाद काम करने जा रही हैं। आगे माधुरी ने कहा कि काफी समय से उन्होंने कोई कॉमेडी फिल्म नहीं की थी। इस वजह से इस फिल्म में काम करना उनके लिए बड़ा चेंज है। माधुरी ने अपने 20 साल के बॉलीवुड राज में कई सुपरस्टार्स के साथ काम किया है। उनकी जोड़ी अनिल कपूर, संजय दत्त, सलमान खान और शाहरुख खान के साथ खूब पसंद की गई।

मनीषा वतारे :Journalist. Perennially hungry for entertainment. Carefully listens to everything that start with "so, last night...". Currently making web more entertaining place.