अनीता हसनंदानी को याद आया हसबैंड के साथ अपना पहला KISS, देखिये PHOTO

अनीता हसनंदानी को याद आया पहला Kiss,

अनीता हसनंदानी को याद आया पहला Kiss,

टीवी एक्ट्रेस अनिता हसनंदानी ने हाल में ही एक फोटो शेयर किया है जिसमें उनके पति रोहित रेड्डी भी नज़र आ रहे हैं| इस तस्वीर को शेयर कर वो अपनी फर्स्ट Kiss के बारे में बता रही हैं। गौरतलब है कि अनीता हसनंदानी को टीवी सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ की शगुन के तौर पर जाना जाता है| इस फोटो को शेयर करते हुए अनिता ने लिखा, “This day that year our first kiss! #8yearsofromance Love you baby @rohitreddygoa|

अब अनीता के इस तस्वीर से ये बात तो साफ़ है कि वो और रोहित लगभग आठ सालों से एक दुसरे के साथ हैं| अनिता हसनंदानी और रोहित एक साथ जिम में जाते थे जहाँ उन्होंने पहली बार एक दुसरे को देखा था| दोनों के बीच की दोस्ती हुई तो दोनों ने पार्टीज़ में जाना शुरू कर दिया| यही नहीं बल्कि एक कपल के तौर पर नज़र आते थे|

दोनों की दोस्ती को प्यार में बदलने में टाइम नहीं लगा और 14 अक्टूबर 2013 को अनीता ने रोहित रेड्डी से शादी कर ली| एक तरफ जहाँ अनीता एक टीवी एक्ट्रेस हैं वहीँ रोहित गोवा में एक बिजनेसमैन हैं|

रोहित के पहले एजाज खान के साथ था अनीता हसनंदानी का रिलेशनशिप

अनिता के ब्वॉयफ्रेंड एजाज खान से उनकी लड़ाई होने के बाद दोनों ने अपना रिश्ता तोड़ दिया| था| हालाँकि अब अनीता रोहित रेड्डी के साथ अपनी शादीशुदा लाइफ में खुश हैं|

कई बार आ चुकी हैं प्रेगनेंसी की खबरें 

अनीता हसनंदानी को लेकर कई बार ऐसी खबरें भी आई है कि वो प्रेग्नेंट हैं| लेकिन ये खबरें झूठी साबित हुई हैं| अनीता हसनंदानी फिलहाल ये हैं मोहब्बतें में अपने किरदार को फोकस में रख रही हैं|

अनीता हैं टीवी की फैशनिस्टा

अनीता हसनंदानी को टीवी की फैश्निस्टा कहा जाता है| सीरियल में उनका किरदार जितना स्टाइलिश हैं रियल लाइफ में भी अनीता उतनी ही स्टाइलिश हैं और उनका इन्स्टाग्राम आपको भी देता है फैशन गोल्स!

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।