PHOTO: अनुष्का और विराट ने श्रीदेवी के परिवार को दी सांत्वना, एकसाथ पहुंचे बोनी कपूर के घर

अनुष्का और विराट एक साथ बोनी कपूर के घर गए

अनुष्का और विराट एक साथ बोनी कपूर के घर गए

अपनी शादी के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपने-अपने काम में बिजी हो गए थे| एक तरफ विराट कोहली साउथ अफ्रीका गए हुए थे वहीँ अनुष्का शर्मा भी वरुण धवन के साथ भोपाल में अपनी फिल्म सुई धागा की शूटिंग में व्यस्त थी| इस बीच 24 फ़रवरी को श्रीदेवी का निधन हो गया| अनुष्का शर्मा उस वक़्त शूटिंग में व्यस्त होने की वजह से मुंबई नहीं पहुँच सकी| वहीँ अब जब विराट कोहली भी साउथ अफ्रीका से लौट आये हैं और अनुष्का अपनी फिल्म का शेड्यूल पूरा कर चुकी है तो दोनों ने एक साथ श्रीदेवी के परिवार से मिलने का फैसला किया| यहाँ देखिये उनकी तस्वीरें-

 


श्रीदेवी एक ऐसी अदाकारा थी जिन्होंने चार साल की उम्र से ही एक्टिंग शुरू कर दी थी| इंडस्ट्री में उन्होंने लगभग 50 साल तक राज़ किया और 300 फिल्में की| श्रीदेवी ने ऐसे अचानक सभी को अलविदा कहा है कि अभी भी लोग हैरान है| अचानक 24 फ़रवरी को शनिवार देर रात उनके जाने की खबर आई तो पहले किसी को भी इस बात पर विश्वास नहीं हुआ|

हालाँकि उनके परिवारवालों ने इस बात की पुष्टि कर दी है| हाल में ही श्रीदेवी दुबई में मोहित मारवाह की शादी अटेंड करने पूरे परिवार के साथ गयी हुई थी|

सभी परिवार वाले लौट आये लेकिन श्रीदेवी ने वहां पर कुछ दिन और रुकने का फैसला किया| इसके बाद उनकी मौत की खबर शनिवार देर रात को आई|

आपको बता दें श्रीदेवी अब हमारे बीच नहीं हैं| कल उनका अंतिम संस्कार किया गया जहाँ पर बॉलीवुड से लेकर फैन्स का जमावड़ा लगा हुआ था| सभी ने भीगी पलकों से श्रीदेवी को आखिरी विदाई दी|

श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए बॉलीवुड के कई छोटे से बड़े स्टार्स शोक सभा में शरीक हुए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां ऐश्वर्या राय बच्चन, हेमा मालिनी, ईशा देओल, माधुरी दीक्षित, दीपिका पादुकोण, तब्बू, सलमान खान, शाहरुख़ खान, अमिताभ बच्चन अजय देवगन, काजोल, कैटरीना कैफ, सुभाष घई, अरबाज खान, ट्विंकल खन्ना, आदित्य पंचोली, विवेक ओबेरॉय, स्वरा भास्कर, सरोज खान, नील नितिन मुकेश, जया बच्चन, रेखा, जयप्रदा, प्रेम चोपड़ा, अनुपम खेर, प्रकाश राज, फरदीन खान, शाकिब सलीम, आथिया शेट्टी, श्वेता नंदा, करिश्मा कपूर, अब्बास-मस्तान, जैकी भगनानी सहित कई सेलेब्स श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।