PHOTO: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली से मिले अक्षय कुमार तो फोटो हुई वायरल

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के साथ नज़र आये अक्षय कुमार

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के साथ नज़र आये अक्षय कुमार

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा आजकल साउथ अफ्रीका में हैं जहाँ जल्द ही टी 20 मैच होने वाले है| दोनों केपटाउन में हैं| अनुष्का और विराट की अभी नई-नई शादी हुई है तो दोनों ही एक साथ अपना ज्यादा से ज्यादा समय बिता रहे हैं क्योंकि अनुष्का को मैच के बीच में ही इंडिया लौटना होगा क्योंकि उन्हें यहाँ आकर आनंद एल राय के साथ एक फिल्म शुरु करनी है|

सिर्फ अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ही नहीं बल्कि अक्षय कुमार भी अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने के लिए साउथ अफ्रीका में ही गए हुए हैं| उनके साथ उनका पूरा परिवार भी वहां फिलहाल मौजूद है| अक्षय कुमार अक्सर इन्स्टाग्राम पर पूरे परिवार की तसवीरें पोस्ट करते रहते हैं|

हाल में ही अक्षय कुमार की एक तस्वीर वायरल हो रही हैं जिसमें वो वो केप टाउन में छुट्टियां बिता रहे विरुष्का से मिलने पहुंचे हैं| तीनो को एक साथ बातचीत करते हुए देखा गया| उनकी ये तस्वीर जैसे ही सोशल मीडिया पर आई तो वायरल हो गयी|

अक्षय कुमार को मौका मिलते ही अपने परिवार के साथ विदेश में छुट्टी मनाते हुए देखा जा सकता है|

हाल में ही अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने दिल्ली में अपनी शादी के बाद बड़ी रिसेप्शन पार्टी रक्खी थी| जहाँ पर दोनों ही सेलेब ने जमकर डांस किया| अनुष्का और विराट कोहली पंजाबी गाने पर झूमते हुए नज़र आ रहे हैं|
 नई दिल्ली में ताज में एक शानदार रिसेप्शन की मेजबानी की गयी थी| पार्टी में केवल विरुश्का के परिवार के सदस्यों के अलावा करीबी दोस्त शामिल हुए| साथ ही साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी रिसेप्शन में शामिल हुए| विराट और अनुष्का ने खुद प्रधानमंत्री को रिसेप्शन में आने का न्योता दिया था|
विराट और अनुष्का दोनों ने सब्यसाची के आउटफिट पहने थे| जोकि उनपर रॉयल लग रहा था| विराट ने शेरवानी यो अनुष्का ने बनारसी साड़ी पहनी थी| ये विराट अनुष्का की पहली रिसेप्शन थी| वही दूसरा रिसेप्शन 26 दिसंबर को मुंबई में हुआ| मुंबई में हुए रिसेप्शन में सचिन तेंडुलकर, युवराज सिंह, हरभजन सिंह, रोहित शर्मा, महेंद्र सिंह धोनी शामिल हुए |
जबकि बॉलीवुड से शाहरुख़ खान, कटरीना कैफ,  अमिताभ बच्चन रेखा जैसे सितारे शामिल हुए|  मालूम हो कि विराट और अनुष्का के बीच चार साल के अफेयर था अपनी शादी के लिए इस जोड़े ने बोर्गो फिनोचिएटो लक्जरी रेजार्ट को चुना। यह स्थान फ्लोरेंस से 100 किलोमीटर दूर है।
श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।