शाहरुख़ खान ने अनुष्का शर्मा के साथ किया ऐसा कुछ, पहुंची ‘जीरो’ के सेट पर

शाहरुख़ खान ने किया अनुष्का शर्मा का कुछ इस तरह से वेलकम

शाहरुख़ खान ने किया अनुष्का शर्मा का कुछ इस तरह से वेलकम

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा पिछले एक महीने से मना रही हैं। 11 दिसंबर को इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली के साथ शादी, फिर रिसेप्शन, हनीमून और साउथ अफ्रीका में नया साल मनाने के बाद अब अनुष्का काम पर लौट आई हैं। जी हां, हाल ही अनुष्का शर्मा अपनी आनेवाली फिल्म जीरो के सेट पर पहुंची। बता दे कि, क्रिकेट के हीरो विराट कोहली के साछुट्टियां थ वेकेशन मनाकर वे फिल्म ‘जीरो’ के सेट पर लौट आई हैं। फिल्म के सेट पर पहुँच ने के बाद अनुष्का का जोरदार स्वागत किया गया। इसकी जानकारी खुद अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की है। उस मे बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही है। बता दे कि, अनुष्का के लिए बहुत ही सुंदर फ्लावर के बुके रखे गए थे। साथ ही उनके पति विराट कोहली के साथ फोटो फ्रेम भी वहां पर रखे दिखाई दे रहे हैं। अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टेटस डालते हुए इस बात की जानकारी दी हैं। उन्होंने लिखा कि सेट पर वापस आकर अच्छा लगा। इस फ्लोरल वेलकम के लिए आप सभी का शुक्रिया। साथ ही उन्होंने रेडचिली, शाहरुख को स्पेशल थैंक्स बोला।

डायरेक्टर आनंद एल राय की इस फिल्म में अनुष्का के अलावा शाहरुख खान और कैटरीना कैफ अहम किरदार में दिखेंगे। हाल ही में शाहरुख ने फिल्म के नाम के साथ इसका टीजर जारी किया। 1 मिनट के वीडियो में शाहरुख बौने के अवतार में दिख रहे हैं। इससे पहले शाहरुख, कैटरीना और अनुष्का फिल्म ‘जब तक है जान (2012)’ में साथ नजर आ चुके हैं। बता दें, ‘जीरो’ के बाद फरवरी में अनुष्का अभिनेता वरुण धवन के साथ फिल्म ‘सुई धागा’ की शूटिंग शुरू करेंगी। साथ ही साथ वह अपने प्रोडक्शन हाउस की फिल्म ‘परी’ का प्रमोशन भी करेंगी। अनुष्का शर्मा स्टारर परी यह हॉरर फिल्म 9 फरवरी को रिलीज होगी।

मनीषा वतारे :Journalist. Perennially hungry for entertainment. Carefully listens to everything that start with "so, last night...". Currently making web more entertaining place.